Site icon News1India

उत्तराखंड में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, खूंखार गैंगस्टर का किया पर्दाफाश

उत्तराखंड के देहरादून में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर गिरोह देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गैंगस्टर गिरोह की शिनाकत दिल्ली के गैंगस्टर रणदीप भाटी गिरोह के रुप में हुई।

अपहरण एवं फिरौती जैसी संगीन वारदातों को देता था अंजाम

रणदीप भाटी गैंगस्टर गिरोह अपहरण एवं फिरौती, हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। भाटी गिरोह नोएडा एनसीआर दिल्ली में सक्रिय रहता है। गिरोह के 3 सक्रिय शूटर के पास पिस्टल, तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। वर्तमान में अब रणदीप भाटी एवं अनिल दुजाना की भी आपस में रंजिश चल रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीन आरोपियों को ग्रिफ्तार किया।

एसटीएफ द्वारा कुल्हालबॉर्डर पर चेकिंग के दौरान रात्रि करीब 11:00 बजे आशा रोड़ी पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में तैनात टीम ने सूचना के अनुसार अपराधियों का अशारोड़ी से पीछा किया और ट्रांसपोर्ट नगर के पास उक्त स्कॉर्पियो को टीम द्वारा रोककर चेकिंग की गई, तलाशी लेने पर उनके पास से 02 पिस्टल एवं 01 तमंचा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं । जिस पर तीनों व्यक्तियों की आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी की गई।

पैसे की तंगी के चलते देहरादून में लूट करने की योजना बनाई

तीनों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि रणदीप भाटी गिरोह के सदस्य हैं एवं नोएडा के बीटू थाने से वांछित चल रहे हैं। तीनों अपराधियों ने बताया कि आजकल पैसे की काफी तंगी चल रही थी, तथा नोएडा वह दिल्ली में पकड़े जाने का डर था, जिस कारण से कोई बड़ी लूट की वारदात करने की योजना बनाकर देहरादून आए थे, इसके लिए देहरादून में दो-तीन दिन रुक कर रेकी करके लूट करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम द्वारा तीनों सक्रिय अपराधियों को थाना क्लेमेंटटाउन में ले जाकर पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल की जा रही है।

Exit mobile version