News1India

नए वर्ष को लेकर अलर्ट मोड पर उत्तराखंड सरकार, कोविड और भीड़ के बीच जानें क्या है प्रशासन की तैयारी

एक और कोरोना का डर तो दूसरी तरफ न्यू ईयर के जश्न की चाहत टूरिस्ट को पहाड़ों की ओर खीचने लगी है। लेकिन पहाड़ों का हाल भी इन दिनों थोड़ा खराब है। दरअसल क्रिसमस पर सैलानियों की भीड़ ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सरकारों के सामने कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है। वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती ठंड भी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड में प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। नए वर्ष में सैलानी देश विदेश से उत्तराखंड पहुंचते हैं जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरती है जिसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है।

पर्यटन क्षेत्रों सामने आ रही भीड़ की तस्वीरें

न्यू ईयर के जश्न के लिए लोगों ने घूमने का प्लान बना रखा है। हर कोई अपना रुख पहाड़ो की ओर कर रहा है। जिससे वो पहाड़ो में बर्फ का आंनद से सके। लेकिन इससे पहले ही पर्यटन क्षेत्रों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्हें देखकर भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। क्रिसमिस के एक दिन बाद भी शहर के सभी होटल लगभग पैक दिखे। जिसके बाद से प्रशासन ने कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी कर रखी है। उसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गयी है।

उत्तराखंड में नए वर्ष को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन

एक ओर जहां देश में कोरोना को लेकर डर है तो वहीं दूसरी ओर 2 दिन बाद वर्ष 2023 की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड में पर्यटको का भारी सैलाब देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड में प्रशासन हो इसे लेकर अलर्ट मोड पर नजर आ रहा हैl बता दें की, नए वर्ष के उपलक्ष में कई सैलानी हर साल देश विदेश से उत्तराखंड पहुंचते हैं। जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरती है। जिसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

प्रशासन के आगे कोविड एक बड़ी चुनौती

कोविड के चलते पिछले वर्षों की तुलना में इस साल अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। वहीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक , कैफे , रेस्टुरेंट, बार जैसे तमाम स्थानों को 24 घंटे खुला रखने की मंजूरी भी सरकार द्वारा दी जा चुकी है। धामी सरकार के इस फैसले से नए वर्ष के दौरान रात को भी सड़कों पर भारी संख्या में पर्यटकों के मौजूद रहने के आसार साफ तौर पर नजर आ रहे हैं । जिसे लेकर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जिले में व्यवस्था और अनुशासन को कायम रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

नए वर्ष के दौरान पुलिस फोर्स का सख्त पहरा- एसपी सिटी

वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि नए वर्ष के दौरान पुलिस फोर्स का सख्त पहरा नजर आएगा । जगह जगह पर चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग अभियान चलाए जायेंगे और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी।

Exit mobile version