Site icon News1India

Uttarakhand: STF ने ऋषिकेश में फर्जी वोटर आईडी,आधार कार्ड बनाने वाले कॉल सेंटर पर की छापेमारी, तीन संचालक गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश इलाके के एम्स रोड पर चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर पर एसटीएफ ने छापा मार कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कॉल सेंटर से बड़ी संख्या में अवैधानिक तरीके से बने वोटर आईडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं।

मंगलवार को एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने एपेटाइड सीएससी सेंटर एम्स रोड आवास विकास, ऋषिकेश में छापे मारी की, जहां लक्ष्मण सिंह सैनी पीसीओ संचालक नेपाली एवं अन्य प्रदेशों के लोगों के फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बना रहा था।

इस पर एसटीएफ टीम ने लक्ष्मण सिंह सैनी निवासी मीरा नगर ऋषिकेश, बाबू सैनी निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश, भरत सिंह निवासी कलियासोड श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार लिया है। बताया जा रहा है कि विशाल को काफी समय से शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई। इससे अन्य कॉल सेंटरों के संचालकों में खलबली मच गई है।

इसे भी पढ़ें – Breaking News: HC की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, बिना OBC आरक्षण के होगा नगर निकाय चुनाव

Exit mobile version