Site icon News1India

Uttrakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में सरकार गठन में होगी देरी, सुबोध उनियाल ने न्यूज़1 इंडिया से सीएम चेहरे पर कही बड़ी बात

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत तो मिला लेकिन खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी हार गए। इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि अब राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं सरकार के गठन को लेकर भी कयासों और अटकलों का दौर शुरू हो गया। हालांकि अब सरकार गठन में पेंच फस गया है। दरअसल 10 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए है जो 18 मार्च को समाप्त होंगे। इस दौरान शास्त्रों के अनुसार कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। इसलिए सरकार गठन की प्रक्रिया में देरी होगी।

कौन होगा राज्य का नया सीएम

न्यूज़1 इंडिया विशेष संवाददाता सुदीप जैन ने नरेंद्रनगर बीजेपी प्रत्याशी और धामी सरकार में मंत्री रहे सुबोध उनियाल से ख़ास बातचीत की। विशेष संवाददाता सुदीप जैन के सवाल पर सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेंगे। आपको बता दे पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बाद राज्य में नए सीएम फेस को तय करने के लिए केंद्र ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को उत्तराखंड में विशेष ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। हालांकि सरकार गठन होलाष्टक के बाद होगा।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 2022 के घोषित परिणाम के अनुसार, उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा के हिस्से में 70 में से 47 सीटें आई हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस के हिस्से में 19, बसपा के हिस्से में एक और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गयी हैं। उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के बाद वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में अभी तक किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बनाई थी। 2022 के चुनावों से पहले राज्य में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सरकारें बनाती रही हैं।

Exit mobile version