Site icon News1India

Video: ऑटोचालक अकबर सईद ने नाबालिग से की छेड़छाड़, मजबूरन लड़की ने चलते ऑटो से लगा दी छलांग

महाराष्ट्र के आरोंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक लड़की ने अचानक चलते ऑटो से छलांग लगा दी। दरअसल ऑटो चालक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातों कर रहा था। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। इस सब में लड़की के सिर में काफी चोट आई है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

CCTV में कैद हुई घटना

हालांकि ये पूरा मामला सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी  की मदद से कुछ ही घंटो में आरोपी को पकड़ लिया है। ऑटो चालक का नाम सय्यद अकबर सय्यद हमीद बताया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये मामला 13 नवंबर का है। जिस दिन वह अपना ट्यूशन खत्म करके ऑटो से घर वापसी आ रही थी। तभी ऑटो चालक चलते ऑटो में पहले तो लड़की से अश्लील करने लगा, फिर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

चलते ऑटो से कूदी नाबालिग

आरोपी ने देखा कि नाबालिग एकेली है। इसलिए आरोपी ऑटो के अंदर ही लड़की  से अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने लगा। शुरूआत में तो नाबालिग को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन बाद में वह आरोपी के इरादों को भांप गई। वह समझ गई थी कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। जिसके बाद नाबालिग ने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी।

ये भी पढ़े-Pratapgarh: तीन बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई पत्नी, थाने में फरियाद लेकर पहुंचा पति… तो पुलिस ने डंड़ों से कर दी धुनाई

Exit mobile version