Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं, BJP राज्य को इन

अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं, BJP राज्य को इन त्रि-शक्तियों से आगे बढ़ा रही, चुनावी रैली में बोले PM मोदी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी सियासी पार्टियां प्रचार में लगी हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने मन बना लिया है। एक बार फिर से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि “त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, जहां तक मेरी नजर जा रही है। वहां तक लोग ही लोग नजर आ रहे हैं।” 

पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए- पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि त्रिपुरा के युवाओं, माताओं-बहनों, गरीबों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए, पार्टी ने जिन्हें पूरा करने का संकल्प भी लिया है। त्रिपुरा के लोगों को ये बात रखनी है कि आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है। पीएम ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। तीन दशक तक इन्होंने चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस जो देकर रखा था। हमने त्रिपुरा की जनता को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।

त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है- पीएम

त्रिपुरा पर मां तो त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है। वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी ने त्रिपुरा के लोगों के जीवन को आसान बना दिया है।

त्रिपुरा अब डर, भय और हिंसा से मुक्त है- पीएम

त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी। लेकिन आज बीजेपी सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्त कर दिया है। विकास के मामले में कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को पीछे धकेल दिया था। लेकिन हमारी सरकार पांच सालों में ही इसे तेज विकास की पटरी पर ले आई है। उन्होंने कहा कि पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है। पुलिस थानों तक पर सी.पी.एम. कैडर का कब्ज़ा था। लेकिन बीजेपी ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।

Exit mobile version