Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
युवती ने शादी करने से किया मना तो प्रेमी ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

युवती ने शादी करने से किया मना तो प्रेमी ने घर में घुस कर ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के  हरिहरपुर जामटोली गांव से खबर सामने आई है, जहां प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया तो प्रेमी ने उसे अधमरा हालात में छोड़ दिया। लड़की ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ आठ से दस बार प्रेमिका के शरीर पर चाकू से वार किया, जब आरोपी को लगा कि लड़की की मौत हो गई तो वो उसे अधमरा छोड़ चले गया। परिजनों को जब लड़की हालात का पता चला तो वो उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए  लड़की को तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल में हुई मौत

अस्पताल में युवती जिंदगी और मौत से लड़ती हुई दिखाई दी। 12 घंटे तक युवती का इलाज चला और ज्यादा खून बहने की वजह से युवती की इलाज के क्रम में ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में दर्ज कराई। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई की और आरोपी युवक अर्जुन उरांव को गिरफ्तार कर लिया।

महीनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका बेड़ो थाना क्षेत्र के ही जरिया नहरटोली गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। युवक ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच आपसी मनमुटाव के चलते प्रेमिका ने प्रेमी से दूरी बनानी शुरु कर दी। लड़की ने उसके फोन कॉल्स को ब्लॉक करना शुरु कर दिया।
प्रेमिका के बदले व्यवहार को देखकर  प्रेमी युवक अर्जुन ने गुरुवार की शाम प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। वहां उसने देखा घर में लड़की अकेली है तो उसने उसकी हत्या कर दी। युवक उससे पहले शादी का दबाव बनाने लगा, लड़की ने इसका विरोध किया तो प्रेमी नहीं माना। जिसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरु किया और आवेश में आकर प्रेमी ने ताबड़तोड़ 8 से 10 बार उस पर चाकू मारकर महला किया। जिसके बाद युवती बुरी तरह घायल हो गई। वहीं युवक मौके पर फरार हो गया।

Mumbai Conversion: जबरदस्ती बदला लड़की का नाम और धर्म, जबरन प्रेम जाल में फंसाकर महिला से बनाए संबंध

Manipur कांड को लेकर मायावती ने किए BJP सवाल, बोली- क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

Exit mobile version