Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जीते जी ना सही... मरकर सुहागन हुई प्रार्थना, अंतिम संस्कार से पहले बिटुपन

जीते जी ना सही… मरकर सुहागन हुई प्रार्थना, अंतिम संस्कार से पहले बिटुपन ने भरी प्रेमिका की मांग, पहनाई जयमाला

असम। एक तरफ जहां देश में श्रृद्धा मर्डर केस ने प्यार से लोगों का विश्वास उठा दिया है। वहीं दूसरी तरफ असम में लाइलाज बीमारी से हुई लड़की की मौत पर उसके प्रेमी ने जो किया उसे जानकर आपकी आखें नम हो जाएंगी। रूह को छू लेने वाली इस प्रेम काहनी की चर्चा अब सोशल मीडिया हो रही है। लोग कह रहे हैं कि प्यार ऐसा होता है। आफताब ने श्रृद्धा के साथ जो किया वो प्यार नहीं था।

रोते हुए शव से लिपटा गया प्रेमी

मिली जानकारी के अनुसार असम के राहा गांव में 18 नवंबर को लाइलाज बीमारी के कारण प्रार्थना नाम की लड़की की मौत हो गई थी। घर पर उसके बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान उसके प्रेमी बिटुपन ने सब के सामने प्रार्थना की मांग भर दी। फिर रोते हुए उसके शव से लिपट गया। जिससे देखकर वहां पर मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखों से आंसू बहने लगा। इस पल को एक फोटो में कैद किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन के प्यार की दुहाई देते हुए आफताब ने श्रृद्धा के साथ जो किया उसका जिक्र कर रहे हैं।

प्रार्थना से शादी करना चाहता था बिटुपन

बता दें कि प्रार्थना काफी लंबे समय से लाइलाज बीमारी से जूझ रही थी जिसकी जानकारी प्रेमी बिटुपन को भी थी। इसके बाद भी प्रार्थना के लिए उसके प्यार कभी कम नहीं हुआ। बिटुपन प्रार्थना से शादी करना चाहता था। लेकिन नियति में कुछ और ही लिखा था। प्रार्थना का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया। इसके बाद प्रेमी बिटुपन ने प्रार्थना के अंतिम संस्कार के पहले उसकी मांग में सिंदूर भरा और फूलों की माला पहचाई। इसके बाद प्रार्थना के शव से लिपटकर रोते हुए काफी देर तक लेटा रहा। बिटुपन ने प्रार्थना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़े-Shraddha Murder Case: आफताब का समर्थन करते हुए बोला राशिद खान, दिमाग खराब हो… तो 36 टुकड़े भी हो सकते हैं

Exit mobile version