Site icon News1India

मायके जाने के लिए आटो से निकली महिला, बरामदगीं के लिए पति लगा रहा थाने के चक्कर  

सुल्तानपुर में पुलिस कप्तान से एक पति ने अपनी पत्नी को बरामद कराने की अर्जी लगाई है। पति का आरोप है कि पत्नी मायके जाने के लिए घर से निकली थी। जिस ऑटो से वो गई उसके ही ड्राईवर ने पत्नी का अपहरण कर लिया। एक माह बीत गया लेकिन स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब हीलाहवाली कर रही हैं, SO थाने से फटकार लगाकर भगा दे रहे हैं।

जानिये क्या है पूरा मामला

मामला जनपद सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर गांव का है। गांव निवासी नंदलाल मौर्या ने बताया कि 5 अगस्त को उसकी पत्नी रीना मौर्या उर्फ गुड़िया (27) धनपतगंज ब्लॉक पर गई। उसने वहां से दवा खरीदा इसके बाद वो मायके जा रही थी। लेकिन बाद में वो वहां नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान जब CCTV फुटेज खंगाला गया तो देहली बाजार-वल्लीपुर मार्ग पर वो 2:44 पर देखी गई थी।

दो बाइक पर बैठे देखी गई महिला

नंदलाल के अनुसार दिन के समय करीब 3 बजकर 15 मिनट पर वो मायके धनाकला जाने के लिए लालजी तिवारी के टैम्पो पर बैठी। इसके बाद पत्नी का कोई पता नहीं चला। पता करने पर चौबे का पुरवा निवासी राम कोरी ने बताया कि 11 अगस्त को सुरेश नाम के व्यक्ति के साथ रीना बाइक नं. UP 44 BF 4712 पर बैठकर जा रही थी। राम कोरी ने नंदलाल को ये भी बताया कि थोड़े समय बाद रीना UP42 BA 9870 बाइक पर बैठी थी। नंदलाल को राम कोरी पर संदेह हुआ, उसने थाने में लालजी व राम कोरी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही साथ पीड़ित का आरोप है की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसने ये भी बताया कि जिन संदिग्ध का नाम बताया गया पुलिस ने अब तक उनसे पूंछ तांच तक नहीं किया। एक माह बीत गए पत्नी का पता नहीं चला और अब थानाध्यक्ष डांटकर भगा दे रहे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने न्याय संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version