Site icon News1India

हमीरपुर में महिला का संदिग्ध हालत में मिला शव..आत्महत्या या मर्डर नहीं चल रहा पता!

हमीरपुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। 4 दिन पहले एक महिला संदिग्ध हालत में खून से लतपथ घायल अवस्था में मिली। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन गांव गए थे..और महिला घर पर अकेली थी। महिला के सिर पर गहरे चोटों के निशान थे.. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के मौत की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है।

जानिए पूरा मामला?

हमीरपुर शहर के रमेडीं मोहल्ला निवासी राज नारायण शुक्ला अपने गांव में 19 जून से रह रहे थे। वहीं पत्नी अकेली शहर के मकान में रह रही थी। 10 जुलाई को अचानक महिला को घर के अंदर गंभीर हालत में खून से लथपथ देखा गया। महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पति ने महिला के ऊपर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

कई दिनों के इलाज के बाद महिला की मौत हो गई है। महिला की संदिग्ध मौत के कारणों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। महिला की हत्या हुई या आत्महत्या करने की कोशिश की है इस बारे में पता नहीं चला है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

Exit mobile version