Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
'निर्भया फंड' से खरीदी गई गाड़ियों से शिंदे गुट के विधायकों को दी y+ सुरक्षा,

‘निर्भया फंड’ से खरीदी गई गाड़ियों से शिंदे गुट के विधायकों को दी y+ सुरक्षा, भड़कीं जया बच्चन, कहा- महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के विधायकों को y+ सुरक्षा देने के लिए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीदी गई का इस्तेमाल करने पर सपा की सांसद जया बच्चन भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऐसे लोगों को तो इस्तीफा दे देना चाहिए। जिन्होंने इस तरह से दुरुपयोग किया। उनको सभी महिलाओं माफी मांगनी चाहिए। ये बहुत ही शर्म की बात है, अब मैं और क्या शब्द इस्तेमाल करूं इनके लिए।’

महिलाओं के बजाय विधायकों मिल रही y+ सुरक्षा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से लड़ने के लिए निर्भया फंड के तहत मुंबई पुलिस ने इस साल की शुरूआत में जो वाहन खरीदे थे, उनमें से कुछ वाहनों का उपयोग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के विधायकों व सांसदों को ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा देने के लिए किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी।

बता दें कि पुलिस ने इस साल जून में ‘निर्भया कोष’ के तहत प्राप्त 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 220 बोलेरो, 313 पल्सर बाइक, 35 एर्टिगा और 200 एक्टिवा खरीदे थे। लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हो रहे क्राइम से निपटने के लिए खरीदी गाड़ियों का इस्तेमाल नेताओं को सुरक्षा देने में हो रहा है।

‘विधायकों की सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से ज्यादा जरुरी’

बीते दिनों प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल जुलाई में एकनाथ शिंदे गुट के 40 विधायकों और एक दर्जन मंत्रियों को y+  सुरक्षा देने के लिए मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग ने मुंबई पुलिस से 47 बोलेरो देने की गुजारिश की थी। बता दें कि VIP सिक्योरिटी विभाग की तरफ तुरंत सुरक्षा व्यवस्था देने की गुजारिश की गई थी। जिसके बाद सुरक्षा के लिए 47 बोलेरो दी गई थी। जिसमें से 17 वापस आ गईं। लेकिन 30 गाड़ियां अब तक वापस नहीं की गई।

इसके बाद विपक्ष लगातार शिंदे सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने पूछा कि क्या सत्तारूढ़ विधायकों की सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से ज्यादा जरुरी है।

Exit mobile version