Site icon News1India

अतीक अहमद पर फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, इस बार पुश्तैनी घर की अवैध दीवार को ढहाया गया

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद एक बार फिर माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रयागराज में पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अतीक अहमद की संपत्ति को ढहा दिया है। जोनल ऑफिसर आलोक पांडेय ने बताया, 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी। यह जरूरत से ज्यादा साइज की है, इसे हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक के बाउंड्री वाल को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। इस कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान वहां पहुंचे थे। इसी वजह से इसका कोई विरोध नहीं हुआ और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे थे। अतीक के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर चलाकर योगी सरकार ने साफ संदेश दे दिया है कि सरकार बनते ही वह माफियाओं और अपराधियों से निपटने के अपने सरकार के वादे को पूरा करने के लिए एक्शन मोड में आ चुकी है।

बता दें कि इससे पहले प्रशासन द्वारा अतीक के पुश्तैनी आवास को बुलडोजर चलाकर गिराया गया था लेकिन यहां फिर से चारदीवारी खड़ी कर दी गई थी। जिसके बाद फिर से उसे ढ़हा दिया गया है। इसी के साथ अतीक के करीबी खालिद जफर के खिलाफ भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। कई बीघे जमीन पर उसकी अवैध प्लांटिंग को भी खाली कराया गया।

Exit mobile version