Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कुत्ते के विवाद पर युवक ने गर्लफ्रेंड की मां पर चला दी गोली, हालत गंभीर

कुत्ते के विवाद पर युवक ने गर्लफ्रेंड की मां पर चला दी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के देशबंधु रोड से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, देशबंधु रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि अब महिला की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते के चक्कर में चिड़ा संग्राम

इसी कड़ी में पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। इसी के चलते शनिवार की देर रात युवक का उसका गर्ल फ्रेंड की मां के साथ उनके कुत्ते को लेकर कुछ विवाद छिड़ गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापायी होने लगी। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर तमंचा निकालकर महिला को गोली मार दी। गोली मारकर युवक मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी की प्रेमिका मां को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया और अब उसे खतरे से बाहर बताया है। हालांकि अभी महिला आईसीयू में ही है। सुचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version