Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Uncategorized

Late night study : आईए जानते हैं,देर रात तक बच्चों को पढ़ाई से रोकना,आपका फैसला सही या ग़लत

देर रात का समय पढ़ाई के लिए पीसफुल और फायदेमंद होता है। यह तनाव घटाने, याददाश्त बढ़ाने और टाइम मैनेजमेंट सुधारने में मदद करता है। कुछ लोगों का दिमाग रात में ज्यादा सक्रिय रहता है, जिससे वे बेहतर तरीके से पढ़ पाते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 14, 2024
in Uncategorized
late night study
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

Benefits of studying at  night : अक्सर बड़े कहते हैं कि सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करनी चाहिए, लेकिन कई बच्चे रात में पढ़ने में ज्यादा आराम महसूस करते हैं। इस आदत के कई फायदे हैं, जो जानने के बाद आप इसे गलत नहीं मानेंगे।

RELATED POSTS

No Content Available

रात में सुकून की पढ़ाई 

रात का समय बहुत शांत होता है। इस दौरान ध्यान भटकने के मौके कम होते हैं, जिससे पढ़ाई पर पूरा फोकस किया जा सकता है। दिनभर के कामों और शोरगुल के बाद यह समय दिमाग को एकाग्रता देने में मदद करता है। कई शोध बताते हैं कि रात को पढ़ने से याद की गई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

तनाव घटाने में मददगार

रात को पढ़ाई करने से दिनभर का तनाव कम होता है। दिमाग शांत और आरामदायक स्थिति में होता है, जिससे जो भी पढ़ते हैं, वह आसानी से याद हो जाता है। रात में पढ़ने के बाद जब सोते हैं, तो नींद गहरी और सुकूनभरी होती है। अच्छी नींद से मन शांत रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समय का सही इस्तेमाल

रात को पढ़ाई करने से दिनभर का समय दूसरे कामों के लिए बचाया जा सकता है। इस समय में ध्यान लगाने में परेशानी नहीं होती और पढ़ाई में पूरी तरह फोकस किया जा सकता है। इससे न सिर्फ समय प्रबंधन बेहतर होता है, बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करना भी आसान हो जाता है।

कुछ लोगों के लिए रात क्यों सही?

हर व्यक्ति का दिमाग और शरीर अलग तरीके से काम करता है। कुछ लोगों का दिमाग रात में ज्यादा सक्रिय होता है। वे इस समय अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर लंबे समय तक पढ़ाई कर सकते हैं। उनके लिए रात का समय सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होता है।

बच्चों को रोकने की बजाय समझें

यह जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए सुबह का समय ही सबसे अच्छा हो। अगर आपका बच्चा रात में पढ़ाई करना पसंद करता है, तो उसे मना करने के बजाय समझें और सहयोग करें। बस यह ध्यान रखें कि वह पर्याप्त नींद ले रहा हो।
बच्चों की इस आदत को समझें और उन्हें प्रोत्साहित करें।

Tags: night studystudy habits
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N:प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल इंजन और इतनी कम कीमत के साथ बाजार में मची हलचल

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सावरकर पर साधा निशाना, अब BJP ने पोस्ट की इंदिरा गांधी की लिखी ये चिट्ठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version