• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

विपक्ष का BJP के शेर पर हमला, ‘अशोक स्तंभ’ को लेकर विपक्ष मचा रहा हंगामा, जानिए क्या कहता है कानून

by Web Desk
July 13, 2022
in बड़ी खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संसद भवन में नई इमारत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न का अनावरण होते ही यह चर्चा का विषय बन गया। बता दें की जब से देश के नए संसद भवन की छत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशालकाय अशोक स्तंभ का अनावरण किया गया है, इस पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक में फेरबदल किया गया है। आरोप लग रहे हैं कि अशोक स्तंभ की डिजाइन के साथ छेड़छाड़ की गई है. मूर्तिकार जरूर इन दावों को खारिज कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष लगातार हमलावर है। कई नेताओं का कहना है कि सेंट्रल विस्टा की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक के शेर आक्रामक मुद्रा में नजर आते हैं जबकि ओरिजिनल स्तंभ के शेर शांत मुद्रा में हैं। यह विवाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के ट्वीट के बाद शुरू हो गया जब उन्होंने कहा कि अब सत्यमेव जयते से सिंहमेव जयते की ओर जा रहे हैं।

अशोक स्तंभ का क्या है इतिहास?

सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे शासक थे। उन्हें सबसे शक्तिशाली शासकों में गिना जजाता है। उनका जन्म 304 ईसा पूर्व हुआ था। उनका साम्राज्य तक्षशिला से लेकर मैसूर तक फैला हुआ था। पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में ईरान तक उनका राज्य था। सम्राट अशोक ने अपने साम्राज्य में कई जगहों पर स्तंभ स्थापित करवाकर यह संदेश दिया था कि यह राज्य हमारे अधीन है। कई जगहों पर अशोक के बनवाए स्तंभ मिले हैं जिनमें शेर की आकृति बनी है। लेकिन सारनाथ और सांची में उनके स्तंभ में शेर शांत दिखते हैं। माना जाता है कि ये दोनों प्रतीक उनके बौद्ध धर्म स्वीकार करने के बाद बनवाए गए।सम्राट अशोक ने अपने जीवनकाल में कई युद्ध लड़े। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया और तक्षशिला, विक्रमशिला और कांधार विश्वविद्यालय स्थापित करवाए। 261 ईसा पूर्व जब कलिंग के युद्ध में भारी नरसंहार हुआ तो सम्राट अशोक को बहुत पछतावा हुआ और उन्होंने हथियार रखने का फैसला कर लिया। उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके बाद भी उन्होंने अशोक स्तंभ बनवाए जिसमें शेरों की छवि को शांत और सौम्य बनाया गया।

Related posts

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

February 6, 2024
UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

September 26, 2023

क्या है अशोक स्तंभ का संदेश?

सारनाथ के अशोक स्तंभ को 26 अगस्त 1950 में राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया। महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों, मुद्राओं पर अशोक स्तंभ दिखायी देता है। यह प्रतीक सम्राट अशोक की युद्ध और शांति की नीति को दर्शाता है। इसमें के चार शेर आत्मविश्वास, शक्ति, साहस और गौरव को दिखाते हैं। वहीं इसमें नीचे की तरफ एक बैल और घोड़ा बना है। बीच में धर्म चक्र है। पूर्वी भाग में हाथी और पश्चिम में बैल है। दक्षिण में घोड़े और उत्तर में शेर है। इनके बीच में चक्र बने हुए हैं। इसी चक्र को राष्ट्रीय ध्वज में शामिल किया गया है। स्तंभ में नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है जो कि मुंडकोपनिषद का एक सूत्र है।

क्या कहता है कानून?

ऐसे में सबसे पहले सवाल तो सह उठता है की क्या सही में भारत सरकार राष्ट्रीय प्रतीकों में बदलाव कर सकती है? अब इस विवाद का जवाब भारतीय राष्ट्रीय चिन्ह (दुरुपयोग की रोकथाम) एक्ट 2005 से जुड़ा हुआ है. बाद में जब इस कानून को 2007 में अपडेट किया गया था. बता दें की जब अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक माना गया तो उसको लेकर कुछ नियम भी बनाए गए। अशोक स्तंभ का इस्तेमाल सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ही कर सकते हैं। इसमें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद, विधाक, राज्यपाल, उपराज्यपा और उच्च अधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रीय चिह्नों का दुरुपयोग रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय चिह्न (दुरुपयोग रोकथाम) कानून 2000 बनाया गया। इसे 2007 में संशोधित किया गया। इसके मुताबिक अगर कोई आम नागरिक अशोक स्तंभ का उपयोग करता है तो उसको दो साल की कैद या 5 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

सेक्शन में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के पास हर वो परिवर्तन करने की ताकत है जिसे वो जरूरी समझती है. इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों की डिजाइन में बदलाव वाली बात भी शामिल है. वैसे एक्ट के तहत सिर्फ डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है, कभी भी पूरे राष्ट्रीय प्रतीक को नहीं बदला जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट संजय घोष कहते हैं कि 2005 एक्ट के तहत सरकार राष्ट्रीय प्रतीकों की डिजाइन में बदलाव कर सकती है, लेकिन ये याद रखना जरूरी है कि ये प्रतीक भारत के लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं, उनकी एक अलग ऐतिहासिक पहचान है. ऐसे में सरकार कभी भी कुछ बदलने का फैसला लेती है तो उसे काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.

अब डिजाइन में तो सरकार बदलाव कर सकती है, लेकिन क्या पूरे राष्ट्रीय प्रतीक को भी बदला जा सकता है? यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि कानून के तहत तो सिर्फ डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं. लेकिन जैसा देश का संविधान है, सरकार किसी भी कानून में समय-समय पर बदलाव ला सकती है, उनका संशोधन कर सकती है.

इस बारे में एडवोकेट राधिका रॉय बताती हैं कि केंद्र सरकार के पास सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक के डिजाइन में बदलाव करने की ताकत नहीं है बल्कि वो पूरा राष्ट्रीय प्रतीक भी बदल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय चिन्ह (दुरुपयोग की रोकथाम) एक्ट 2005 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो सरकार को ऐसे बदलाव करने से रोक सके. ऐसे में कानून में संशोधन कर और फिर दोनों सदनों से उसे पारित करवाकर पूरे राष्ट्रीय प्रतीक को भी बदला जा सकता है.

NALSAR के वाइस चांसलर फैजान मुस्तफा ने भी इस विवाद पर अहम जानकारी दी है. वे बताते हैं कि आर्टिकल 51A और National Honors Act में ये स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किसी भी भारतीय को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का कैसे सम्मान करना चाहिए. इसमें राष्ट्रीय ध्वज से लेकर राष्ट्रगान तक शामिल है.

Tags: latest breaking newslatest news in hinditodays breaking
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Guru Purnima 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजा-पाठ, किसके लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानिए

Next Post

PM Modi in Bihar: RJD नेता तेजस्‍वी यादव को दी पीएम मोदी ने सलाह, कहा – थोड़ा वजन कम करो तेजस्वी

Web Desk

Web Desk

Related Posts

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

by Poonam Chaudhary
February 6, 2024
0

Crime News : भाई - बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना (Crime News) सामने आई है. जिसको...

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

by Juhi Tomer
September 26, 2023
0

ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओ ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पिछले कई समय से लगातार सनातन...

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

by Juhi Tomer
September 26, 2023
0

उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा निर्माण किया है। सीएम ने आदेश जारी...

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

by Juhi Tomer
September 22, 2023
0

देश की महिलाओं को जिसका इंतजार काफी लंबे वक्त से था वो इंतजार आज खत्म हो चुका है। बता दें...

Next Post

PM Modi in Bihar: RJD नेता तेजस्‍वी यादव को दी पीएम मोदी ने सलाह, कहा - थोड़ा वजन कम करो तेजस्वी

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version