Friday, October 24, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

नवंबर की शुरुआत लाएगा बड़ा बदलाव, डालेगा आपकी जेब पर सीधा असर, किसान से लेकर रसोई गैस तक

Juhi Tomer by Juhi Tomer
October 31, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Rules From 1st November 2022: नवंबर की पहली तारीख और अब बदलाव की बारी जी हां आपको बता दें कि बीमा से लेकर रसोई गैस खरीदने, बिजली सब्सिडी लेने, दिल्ली एम्स में दिखाने सहित कई नियम एक नवंबर से बदल जाएंगे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी खाते में जांचने के लिए भी नियमों में बदलाव किया गए हैं। वहीं कुछ बदलाव आपकी जेब को हल्का भी कर सकते हैं। चलिए आपको बता दें कि वो क्या बदलाव है जो आप पर असर करेंगे

OTP से मिलेगा गैस सिलेंडर

हर महीने के पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है। इस महीने गैस के दाम घटने के आसार लगाए जा रहे है। अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी आई है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि अब गैस खरीदने के लिए ओटीपी अनिवार्य हो जाएगा। जब तक आप गैस डिलीवरी वाले को रजिस्टर्ड मोबाईल पर आए ओटीपी के बारे में नहीं बताएंगे तब तक आपको गैस नहीं मिलेगा।

RELATED POSTS

PM Kisan 19th installment benefits

PM kisan yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी आज जारी करेंगे 19वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा इसका फ़ायदा

February 24, 2025

पीएम किसान सम्मान निधि में बदला नियम

पीएम किसान योजना में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में केंद्र सरकार है। अब लाभार्थी किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे और इसके लिए उन्हें अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा। प्रधानमंत्री किसान योजना में पहले मोबाइल या आधार नंबर से स्टेटस जान सकते थे।

बीमा में KYC अनिवार्य

बीमा नियामक इरडा ने गैर- जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने पर KYC अनिवार्य कर दिया है। अब तक यह केवल जीवन बीमा के लिए अनिवार्य था और गैर जीवन बीमा जैसे स्वास्थय और वाहन बीमा में एक लाख रुपये से अधिक के क्लेम की स्थिति में ही जरूरी था। लेकिन एक नवंबर से सबके लिए अनिवार्य हो जाएगा।

GST रिटर्न में कोड देना होगा

GST रिटर्न में बदलाव किए गए हैं। अब पांच करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को GST रिटर्न में चार अंकों का एचएसएन कोड लिखना अनिवार्य होगा। इससे पहले दो अंकों का एचएसएन कोड डालना होता था। इससे पहले पांच करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए एक अप्रैल से चार अंको का कोड और उसके बाद एक अगस्त से 6 अंको का कोड डालना अनिवार्य किया गया है।

पालतू पशु विमान में ले जानें की इजाजत होगी

आकाश एयर ने बताया है कि अगले माह से विमान में अपने पालतू जानवर को भी लेकर जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नवंबर से कार्गो सेवाओं की शुरुआत भी करेगी।

Tags: 1st November changesbank rulegst ruleNew Rules From 1st November 2022pm kisan
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

PM Kisan 19th installment benefits

PM kisan yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी आज जारी करेंगे 19वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा इसका फ़ायदा

by SYED BUSHRA
February 24, 2025

 PM Kisan 19th installment benefits प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि...

Next Post

हरियाणा: बदमाशों ने लूट के लिए रुकवाया ट्रक, फिर ड्राइवर को गोली मारी, ऐसे बचाई अपनी जान

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया को मिली एक और जीत, आयरलैंड को 42 रनों से दी मात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version