SI और ASI क्लर्क भर्ती का परिणाम घोषित, किन अभ्यर्थियों को मिला मौका, देखिए कटऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस में महिलाओं एवं पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 295 पदों, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पदों तथा सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 पदों एवं उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। इस रिजल्ट में पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों के रिजल्ट में अंकों और शब्दों में लिखे में अंतर है। ऐसे में कम्प्यूटर द्वारा अंकित इस रिजल्ट में त्रुटि माना गया है और 58 अभ्यर्थियों को नए सिरे से चयनित किया गया है। वहीं कुछ अभ्यर्थी एक पद से दूसरे पद में अपग्रेड किए गए हैं। इसके अलावा 118 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त भी किया गया है।

बता दें कि यूपी पुलिस एसआईव एएसआई क्लर्क व अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थी अपना रिजल्ट यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं यूपी पुलिस इस भर्ती परिक्षा में भाग लेने वाले अभ्यार्थी अपना संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। अंतिम चयन की सूची में जिन अभ्यार्थियों का मान है उनके दस्तावेजों की जांच और मेडिकल के बाद ही अङ्यार्थियों को नियुक्ति के योग्य माना जाएगा।

लिखित परिक्षा में सफल अभ्यार्थियों की स्किल टेस्ट परीक्षा अक्टूबर 2022 में कराई गई थी। यूपी पुलिस की इस एसआई व एएसआई भर्ती के तहत कुल 1329 रिक्तियों के लिए 18 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में स्किल टेस्ट का आयोजित किया गया था। वहीं इस भर्ती में उप निरीक्षक के 295, उप निरीक्षक के 32, उप निरीक्षक के 624, सहायक उप निरीक्षक के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक के 358 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version