Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

World Magic Championship2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब जीत,सुहानी शाह ने रचा इतिहास भारत को दिलाया सम्मान

सुहानी शाह ने वर्ल्ड मैजिक चैंपियनशिप 2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड जीतकर भारत को गर्व का मौका दिया। उन्होंने दुनिया के बड़े जादूगरों को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 21, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

FISM Italy 2025:मैजिक की अंतरराष्ट्रीय दुनिया से भारत के लिए गर्व की खबर आई है। इटली में हुई ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025’ में भारत की जानी-मानी जादूगर और माइंड रीडर सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान दुनियाभर के मैजिशियन्स के लिए सबसे ऊंचा माना जाता है। उनकी इस जीत ने भारत को ग्लोबल मैजिक कम्युनिटी में एक नई पहचान दिलाई है।

दिग्गज कलाकारों को दी मात

इस प्रतियोगिता को ‘जादू की दुनिया का ओलंपिक’ कहा जाता है। इस साल के आयोजन में FISM ने पहली बार ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर के लिए एक नई कैटेगरी शुरू की। इसमें उन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू और मेंटलिज्म को नए स्तर पर पहुंचाया। सुहानी शाह ने इस कैटेगरी में जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये, और मोहम्मद इमानी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नामों को हराया। उनके विजुअल ट्रिक्स, माइंड गेम्स और ऑनलाइन शो को दुनियाभर में सराहा गया है।

RELATED POSTS

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

February 28, 2025

जीत पर सुहानी का रिएक्शन

इतना बड़ा अवॉर्ड मिलने के बाद सुहानी शाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “कर दिखाया दोस्तों! हम जीत गए। एक जादूगर को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान। दिल से शुक्रिया! “उनकी इस प्रतिक्रिया ने लाखों फैंस और युवा कलाकारों को जोश से भर दिया।

कौन हैं सुहानी शाह?

सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। वे खुद को माइंड रीडर, कॉर्पोरेट ट्रेनर और लाइफ कोच भी मानती हैं। उन्होंने अब तक 5 किताबें लिखी हैं। उनके पिता चंद्रकांत शाह फिटनेस कंसल्टेंट हैं और मां स्नेहलता शाह एक गृहिणी हैं।

7 साल की उम्र से कर रहीं मैजिक

सुहानी ने सिर्फ 7 साल की उम्र में अपना पहला मैजिक शो अहमदाबाद के ठाकोरभाई देसाई हॉल में किया था। आज उन्हें ‘जादू परी’ के नाम से जाना जाता है। यह उपाधि उन्हें ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन ने दी है।

कितनी पढ़ाई की है?

सुहानी शाह ने संदीप माहेश्वरी के एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने केवल कक्षा 1 तक ही स्कूल किया है। उसके बाद उन्होंने पारंपरिक पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह अपने पैशन मैजिक को अपना लिया।

सुहानी शाह की ये ऐतिहासिक जीत ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि भारत के हर युवा कलाकार के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया कि लगन, मेहनत और जुनून से किसी भी मंच पर चमका जा सकता है।

Tags: FISM Magic ChampionshipSuhani Shah
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

Indian Mentalist: कौन हैं सुहानी शाह? जिसने ऑट्रियलिया के एक टीवी शो में सब को अपनी कला से कर दिया हैरान

by Sadaf Farooqui
February 28, 2025

Indian Mentalist:इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने शो के होस्ट्स के दिमाग...

Next Post
Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

Air India flight skids off runway in Mumbai

Air India Flight Skids Off: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टायर फटे, इंजन को हुआ नुकसान,सभी यात्री सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version