Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Sultanpur में थाने के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, दरोगा व सिपाहियों पर गंभीर आरोप, भाजपाइयों का प्रदर्शन

सुल्तानपुर की यह घटना पुलिस और जनप्रतिनिधियों के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 1, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Sultanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sultanpur news: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाने में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मिश्रा की थाने में ही दरोगा व दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने पहले गाली गलौज की और फिर सिपाहियों के साथ मिलकर मारपीट की। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा से जुड़े व्यक्ति के साथ पुलिस ने द्वेषभावना से कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भाजपा कार्यकर्ता से थाने में की गई मारपीट

धनपतगंज थाना क्षेत्र के अतरसुमा कला निवासी प्रमोद मिश्रा रविवार को किसी काम से थाना धनपतगंज पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने उन्हें देखते ही अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जब प्रमोद मिश्रा ने विरोध किया तो दरोगा ने दो सिपाहियों के साथ मिलकर उन्हें थाने के भीतर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। प्रमोद को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए।

RELATED POSTS

Sultanpur

‘रात गुजारो या लड़की लाओ, वरना नौकरी से निकाल दूंगा!’ डॉक्टर की गंदी डिमांड! नर्स ने खोली पोल, केस दर्ज!

November 3, 2025
Sultanpur

“अर्थी निकालो योगी की!” बयान देकर बुरे फंसे डॉक्टर साहब; रातोंरात सस्पेंड!

October 27, 2025

भाजपाइयों ने किया थाने का घेराव

घटना की जानकारी जब Sultanpur  भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो वे बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत किया।

एसपी को दी गई तहरीर, जांच की तैयारी

प्रदर्शन कर रहे Sultanpur  भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित तहरीर सौंपकर दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और जांच के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेताओं में रोष

इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है। मौके पर बलराम मिश्रा, जितेंद्र सिंह, ब्रजभूषण मिश्रा, प्रेमनाथ यादव, शत्रुघ्न मिश्रा, अर्जुन पांडेय, कुशाग्र मिश्रा, राधा मोहन सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

Abbas Ansari की विधायकी पर गिरा गाज, मऊ में सियासी संग्राम तय!

 

Tags: sultanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sultanpur

‘रात गुजारो या लड़की लाओ, वरना नौकरी से निकाल दूंगा!’ डॉक्टर की गंदी डिमांड! नर्स ने खोली पोल, केस दर्ज!

by Mayank Yadav
November 3, 2025

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह...

Sultanpur

“अर्थी निकालो योगी की!” बयान देकर बुरे फंसे डॉक्टर साहब; रातोंरात सस्पेंड!

by Mayank Yadav
October 27, 2025

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. भास्कर प्रसाद को...

Sultanpur

Sultanpur road project dispute: विधायक राज बाबू उपाध्याय पर उगाही और मारपीट का आरोप

by Mayank Yadav
August 18, 2025

Sultanpur road project dispute: उत्तर प्रदेश के Sultanpur जिले में एक सड़क प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

CM Yogi UP

17 हजार किसानों की सम्मान निधि किस्त पर रोक: अपात्र घोषित, सुलतानपुर में मचा हड़कंप

by Mayank Yadav
August 4, 2025

Sultanpur farmer installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को लेकर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर...

Sultanpur

खेत की सिंचाई करने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सुलतानपुर में दहशत का माहौल

by Mayank Yadav
June 9, 2025

Sultanpur murder: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अखंड...

Next Post
Corona Virus

धीरे-धीरे फिर डराने लगा कोरोना, देश में एक्टिव केस 3758, 24 घंटे में 2 मौतें

Today Weather update

Weather Update Today : दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा! जानें 10 राज्यों का मौसम अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version