• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

मिलिए इस ‘नटवारलाल’ से जिसने खड़ी की बॉलीवुड से फिरौती वसूली गैंग, 4 एक्टर्स के अपहरण के बाद अगला टारगेट थे शक्ति कपूर

सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यारोपी लवी पाल ने खड़ा किया गैंग, कई एक्टर्स से वसूली रकम।

by Vinod
December 15, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शातिर ‘नटवरलाल’ ने बॉलीवुड एक्टर्स की तिजोरी साफ करने का सनसनीखेज प्लान तैयार किया था। आरोपी ने गली-मोहल्ले के दोस्तों के साथ एक गैंग बनाई। इसके बाद मुम्बई तक अपना नेटवर्क फैलाया। बालीवुड के एक्टर्स के घरों के पास गैंग के लोग कमरा लेकर रहने लगे और छोटे कालाकारों पर नजर बनानी शुरू की। पहले दोस्ती करते फिर कार्यक्रम के जरिए उन्हें यूपी के शहरों में बुलाते। इसके बाद उनका अपहरण का फिरौती वसूलते। कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण के बाद पुलिस एक्शन में आई और गैंग के चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि मुख्यारोपी लवी पाल अभी भी फरार है।

इन एक्टर्स का किया अपहरण

लवी पाल का बचपन बिजनौर की गलियों में गुजरा। लवी बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना था। अपने दोस्तों के साथ वह अधिकतर रीलीज हुई फिल्म को देखने जाया करता था। तभी लवी के खुराफाती दिमाग में नया प्लान आया। शातिर ने बिजनौर की गली मोहल्ले के अधिकांश कम पढ़े लिखे दोस्तों का गिरोह बना लिया। इसके बाद पाल ने मुंबई के बॉलीवुड तक अपनी गैंग का नेटवर्क फैला दिया। आरोपी छोटे कलाकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर दिल्ली एयरपोर्ट बुलाते और उन्हें अगवा कर दो से पांच लाख रुपये तक की फिरौती वसूल लेते थे। गिरोह ने अभिनेता अरुण बख्शी, राजेश पुरी, मुश्ताक, सुनील पाल को अगवा कर वसूली की। अगला नंबर अभिनेता शक्ति कपूर के अलावा दूसरे अन्य एक्टर्स थे।

Related posts

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

March 28, 2025
Entertainment news : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बेचा अपना आशियाना, जानिए कितने में हुई डील

Entertainment news : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बेचा अपना आशियाना, जानिए कितने में हुई डील

March 4, 2025

लवी की गैंग से जुड़ा शशांक

गिरोह का मास्टरमाइंड लवी पाल अपनी पत्नी गुड्डी के साथ मुंबई में गया था। लवी पाल के पिता जयपाल की 20 साल पहले मौत हो गई थी। मां और चाचा ने उसकी परवरिश की। वह बहुत शातिर है और बचपन से ऊंचे सपने देखकर लोगों को ठग लेता था। लवी पाल ने परिवार के लोगों को भी धोखा दिया। वर्ष 2016 में लवी पाल मुंबई में घूमने चला गया, जहां पर करीब दो-तीन महीने रुका। इस दौरान उसकी मुलाकात बॉलीवुड के कई कलाकारों से हुई। शुरुआत में लवी पाल के गैंग में आजिम, सबीउद्दीन, अर्जुन और एक रिश्तेदार था। 6 माह पूर्व जनकपुरी गाजियाबाद निवासी शशांक से लवी पाल की मुलाकात हुई और गैंग में बीएएलएलबी पास की एंट्री हुई। इसके बाद गैंग ने बड़े कलाकारों को अगवा करने की लिस्ट तैयार कर ली गई।

शक्ति कपूर का करना था अपहरण

आरोपियों ने फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी को दिल्ली बुलाया था। रिसीव कर अपहरण कर लिया। लेकिन किसी वजह से आरोपी उन्हें वापस दिल्ली छोड़ आए थे। मुश्ताक, सुनील के बाद अभिनेता शक्ति कपूर को भी अपहरण करने की योजना बनाई। इवेंट में शक्ति कूपर को आमंत्रित कर दिया था, लेकिन एडवांस फीस ज्यादा होने की वजह से बात नहीं बनी थी। हालांकि बातचीत का सिलसिला अभी जारी था। मेरठ व बिजनौर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी इवेंट कंपनी की आगे एक साल की योजना के बारे में बताया है। कलाकार भी बदमाशों से छुटकारा पाने के बाद पुलिस को घटनाक्रम के बारे में नहीं बताते थे। यही वजह है कि फर्जी इवेंट कंपनी का नेटवर्क बढ़ता चला गया।

और नहीं बल्कि लवी पाल ही है

बिजनौर एसपी ने बताया कि अभिनेताओं को फोन करने वाला राहुल सैनी कोई और नहीं बल्कि लवी पाल ही है। उसका नाम लवी चौधरी है, वह अपना नाम सुशांत और हिमांशू भी बताता है। सुशांत के नाम से उसने सभासद पद का चुनाव लड़ा था। आरोपी शशांक अभिनेताओं की बुकिंग होने के बाद उनके लिए फ्लाइट के टिकट बुक करता था। फिरौती वसूलने के बाद भी आरोपी एयर टिकट के पैसे देकर अभिनेता को वापस भेजते थे। लवी ने गिरोह के अन्य सदस्यों को बता रखा था कि शशांक पुलिस में है। अजीम मोबाइल सर्विस की दुकान पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, गैंग के टारगेट पर अन्य एक्टर्स भी थी। गैंग के सदस्यों ने कई कलाकारों के अपहरण की योजना बनाई हुई थी।

रिस्क कम पैसा ज्यादा

लवी और उसके गैंग ने पुलिस को बताया कि बॉलीवुड के एक्टर्स के अपहरण में रिस्क कम था और पैसे ज्यादा। इसी के कारण हमने अपना पूरा फोकस एक्टर्स पर किया। मुम्बई में गैंग के गुर्गे रूकते। एक्टर्स से दोस्ती बनाते। फिर फर्जी कार्यक्रम के जरिए उन्हें अपनी जाल में फंसाते। कुछ रकम कलाकारों को दे देते। इसके बाद हवाई टिकट की व्यवस्था करवाते। एक्टर्स जैसे ही उनके बताए शहर में आते और कार में सवार होते, वैसे ही शातिर उनका अपहरण कर तत्काल फिरौती की रकम ऑनलाइन खातें में मंगवा लेते। इसके बाद ज्योलरी शोरूम में जाकर जेवरात खरीद कर फरार हो जाया करते थे।

Tags: Accused Lavi PalActor Mushtaq KhanActor Sunil Palbijnor policekidnappingShakti Kapoor
Share196Tweet123Share49
Previous Post

जीरे में है वजन घटाने से लेकर त्वचा निखारने तक की ताकत,जानें इसके अनगिनत गुण

Next Post

Delhi cold: दिल्ली की ठंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूपी भी शीतलहर की चपेट में; जानें मौसम का हाल

Vinod

Vinod

Related Posts

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

by Vinod
March 28, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की धरती से जरायम की दुनिया में एक से बढ़कर एक विलेन पैदा हुए। किसी...

Entertainment news : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बेचा अपना आशियाना, जानिए कितने में हुई डील

Entertainment news : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बेचा अपना आशियाना, जानिए कितने में हुई डील

by Ahmed Naseem
March 4, 2025
0

Shakti Kapoor apartment sale-बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल शक्ति कपूर ने अपने समय में खूब नाम कमाया। कभी वे...

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की पर्सनालिटी का चौंकाने वाला सच, पिता शक्ति कपूर ने किए बड़े खुलासे

by Ahmed Naseem
January 3, 2025
0

श्रद्धा कपूर ने 2024 में धमाकेदार वापसी करते हुए अपनी फिल्म स्त्री 2'से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस...

Sunil Pal

Sunil Pal kidnapping: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मास्टर माइंड अर्जुन एनकाउंटर में गिरफ्तार

by Mayank Yadav
December 15, 2024
0

Sunil Pal kidnapping: मुंबई से दिल्ली बुलाए गए प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में एक बड़ी सफलता मिली...

Next Post
Delhi cold

Delhi cold: दिल्ली की ठंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूपी भी शीतलहर की चपेट में; जानें मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version