Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

क्या है Sunita Williams का भारतीय कनेक्शन जानिए उनके माता-पिता भाई बहन और रिश्तेदारों के बारे में

सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की हैं और उनके पिता दीपक पांड्या एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उनकी मां स्लोवाकियन मूल की अमेरिकी हैं। उनके दो भाई-बहन हैं और वे अमेरिकी नौसेना से नासा तक का सफर तय कर चुकी हैं। भारत में उनके कुछ रिश्तेदार भी हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 20, 2025
in विदेश
Sunita Williams Indian origin astronaut
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indian origin astronaut अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद नासा की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स आखिरकार सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं। यह उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा थी। हम सभी जानते हैं कि सुनीता भारतीय मूल की हैं और उनके पिता भारतीय मूल के थे, लेकिन बहुत कम लोग उनके परिवार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

उनके पिता भी अपने क्षेत्र में एक बड़ी शख्सियत थे। उनका जन्म गुजरात में हुआ था और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के परिवार के बारे में।

RELATED POSTS

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा… सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

April 1, 2025
Sunita Williams

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

March 19, 2025

सुनीता विलियम्स के पिता कौन थे

गुजरात के मेहसाणा जिले में एक गांव झुलसाणा है, जहां दीपक पांड्या का जन्म 1932 में हुआ था। बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने स्कॉलरशिप हासिल की और 1953 में गुजरात यूनिवर्सिटी से इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस और एमडी भी गुजरात यूनिवर्सिटी से किया। 1957 में वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।

वहां उन्होंने ओहियो के क्लीवलैंड में मेडिसीन की ट्रेनिंग ली। इसके बाद 1964 में वे वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी के एनाटॉमी डिपार्टमेंट में पोस्टडॉक्टरल फेलो के रूप में शामिल हुए। बाद में वे दुनिया के मशहूर न्यूरोएनाटोमिस्ट बने और विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी खोजें कीं,उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में 600 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए। न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम था। 4 अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया।

कौन हैं सुनीता की मां

जब 1957 में दीपक पांड्या अमेरिका गए, तो वहां उनकी मुलाकात उर्सुलाइन बोनी जोलाकर से हुई, जो स्लोवाकियन मूल की अमेरिकी महिला थीं। दोनों की दोस्ती शादी में बदल गई और उन्होंने एक साथ जीवन बिताना शुरू किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्सुलाइन बोनी जोलाकर ने कहा कि सुनीता को वही करना पसंद है, जो उन्हें अच्छा लगता है। वे अंतरिक्ष में रहकर मिशन पर जाना पसंद करती हैं और यही उनकी खुशी है।

सुनीता विलियम्स के भाई-बहन

दीपक पांड्या और उर्सुलाइन जोलाकर के तीन बच्चे हैं

जय पांड्या, सुनीता विलियम्स से चार साल बड़े हैं और अमेरिकी नौसेना में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी डॉ. एना रोडोमिंस्का पांड्या हैं, जिन्होंने सुनीता को अमेरिकी नौसेना में जाने के लिए प्रेरित किया।

दीना पांड्या, सुनीता की छोटी बहन हैं।

दीपक पांड्या के पोते-पोती का नाम पांचेय और टिलू पांड्या है। वहीं, उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पांड्या अमेरिका में रहती हैं।

कौन हैं सुनीता विलियम्स के पति

सुनीता विलियम्स के पति का नाम माइकल जे विलियम्स है, जो टेक्सास में फेडरल मार्शल के रूप में कार्यरत हैं। उनकी मुलाकात नेवी के एक कार्यक्रम में हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली। वे पिछले 20 वर्षों से साथ हैं और एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हालांकि, दोनों की कोई संतान नहीं है।

भारत में कौन हैं उनके रिश्तेदार

सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या काफी पहले अमेरिका चले गए थे और उनका एक भाई भी अमेरिका में बस गया था। भारत में उनके कुछ दूर के रिश्तेदार रहते हैं।

दिनेश रावल खुद को सुनीता विलियम्स का चचेरा भाई बताते हैं।

नवीन पांड्या, जो झुलसाणा गांव में रहते हैं, वे भी खुद को उनका चचेरा भाई बताते हैं।

सुनीता विलियम्स 2007 और 2013 में भारत आई थीं और इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव झुलसाणा का दौरा भी किया था।

Tags: NASA astronautSunita Williams
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा… सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

by Mayank Yadav
April 1, 2025

Sunita Williams India from space: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 278 दिनों के बाद पृथ्वी पर लौटी...

Sunita Williams

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

by Akhand Pratap Singh
March 19, 2025

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव...

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स ने 9 महीने अंतरिक्ष में क्या किया? वापिस आने के बाद भी आसान नहीं है राह, जानें अब किन प्रक्रियाओं से पड़ेगा गुजरना…

by Gulshan
March 19, 2025

Sunita Williams : सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचे थे। हालांकि उनकी...

Sunita Williams

Sunita Williams News: सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी… पैराशूट, मौसम और तकनीकी खतरों से जूझती धरती पर लैंडिंग

by Mayank Yadav
March 18, 2025

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल...

Sunita Williams

Sunita Williams overtime: सुनीता विलियम्स का 9 महीने का अंतरिक्ष ओवरटाइम: क्या मिलेगा अतिरिक्त वेतन?

by Mayank Yadav
March 17, 2025

Sunita Williams overtime: अंतरिक्ष में बिताए नौ महीने के लंबे समय के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और...

Next Post
Ashwini Vaishnaw

रेलवे ट्रैक में माइक्रो फ्रैक्चर्स के लिए 3 घंटे का ब्लॉक, IIT बॉम्बे का योगदान, जानें रेलमंत्री ने अहम बयान में क्या कहा ?

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version