बीबी, बच्चे या बहन कौन संभालेगा संजय कपूर का कारोबार जानिए कितनी दौलत छोड़ गए

संजय कपूर की अचानक मौत से उनके 10,300 करोड़ रुपये की संपत्ति का सवाल खड़ा हो गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले से ही आर्थिक सुरक्षा मिली हुई है, पर भविष्य की जिम्मेदारी तय नहीं।

Sunjay Kapur net worth and legacy details

Sunjay Kapur Net Worth, Family And Legacy :  करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेस मैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी मौत का कारण एनाफिलेक्टिक शॉक है, जो शायद मधुमक्खी निगलने से हुआ। उनका अचानक चला जाना परिवार और दोस्तों के लिए बड़ा झटका है।

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर Sona Comstar कंपनी के चेयरमैन थे। यह कंपनी गाड़ियों के पार्ट्स बनाती है और दुनियाभर में जानी जाती है। संजय ACMA (ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग संस्था) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वह देहरादून के मशहूर The Doon School के ट्रस्टी भी थे।2015 में पिता सुरिंदर कपूर के निधन के बाद उन्होंने बिजनेस की कमान संभाली और कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। Forbes के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति करीब 10,300 करोड़ रुपये थी।

अब कौन संभालेगा उनकी कंपनी?

संजय कपूर की कंपनी ने उनकी मौत के बाद कहा है कि कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा और उनकी विरासत का सम्मान किया जाएगा। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ कि उनकी जगह कंपनी की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव को कानूनी रूप से संपत्ति और परिवार की देखरेख का अधिकार मिल सकता है। उनके बच्चे अभी छोटे हैं, इसलिए वे इस वक्त कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते।

उनके बच्चों को क्या मिलेगा?

संजय कपूर के तीन बच्चे हैं

करिश्मा कपूर से बेटी समायरा (20) और बेटा कियान (14)

प्रिया सचदेव से बेटा अजरियास (6)

तलाक के वक्त संजय ने समायरा और कियान के लिए पहले से ही प्लानिंग की थी। उन्हें 14 करोड़ के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे और हर महीने 10-10 लाख रुपये की आमदनी की व्यवस्था भी की थी। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि उनकी कुल संपत्ति में से इन बच्चों को और क्या मिलेगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय की बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी बिजनेस को संभाल सकती हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है।

Exit mobile version