Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Supreme Court slams UP Govt: सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार… यूपी सरकार अपने खर्च पर फिर बनाए गिराए गए मकान

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में 2021 में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर यूपी सरकार को लताड़ लगाई। कोर्ट ने कहा कि जल्दबाजी में विध्वंस गलत था और सरकार को अपने खर्च पर मकान दोबारा बनाने पड़ सकते हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Supreme Court
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court slams UP Govt: सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में 2021 में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जल्दबाजी में घर गिराना गलत था और वह सरकार के खर्च पर दोबारा मकान बनवाने का आदेश दे सकता है। यह टिप्पणी जस्टिस अभय एस ओका और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने सुनवाई के दौरान दी। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या वह संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) से परिचित है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्हें सिर्फ कुछ घंटों के भीतर नोटिस देकर बेघर कर दिया गया, जो कानून का उल्लंघन है। इस मामले में अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी, जिससे यूपी सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

याचिकाकर्ताओं ने बताई मनमानी कार्रवाई

याचिकाकर्ताओं ने Supreme Court को बताया कि प्रयागराज में 7 मार्च 2021 को उनकी संपत्तियों को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई में प्रोफेसर अली अहमद और वकील जुल्फिकार हैदर समेत 5 लोगों के मकान गिराए गए। प्रशासन ने इन संपत्तियों को माफिया अतीक अहमद से जोड़ा और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए विध्वंस कर दिया। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें 6 मार्च की रात को नोटिस दिया गया, जबकि उस पर 1 मार्च की तारीख लिखी थी। इससे उन्हें कानूनी बचाव का मौका तक नहीं मिला।

RELATED POSTS

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

November 6, 2025
Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

November 3, 2025

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका की थी खारिज

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने यूपी सरकार के इस तर्क को स्वीकार किया था कि विवादित भूमि नजूल लैंड थी, जिसे सार्वजनिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सरकार ने कहा था कि इस जमीन की लीज 1996 में खत्म हो चुकी थी और इसे फ्री-होल्ड करने के याचिकाकर्ताओं के आवेदन 2015 और 2019 में खारिज हो चुके थे। सरकार ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए बुलडोजर कार्रवाई को जायज ठहराया था।

Supreme Court के रुख से बढ़ी यूपी सरकार की मुश्किलें

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकारते हुए कहा कि जिस तरह से विध्वंस किया गया, वह असंवैधानिक है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि एक संभावित समाधान यह हो सकता है कि सरकार अपने खर्च पर इन मकानों को दोबारा बनाए। कोर्ट ने हाल ही में आए एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि बुलडोजर कार्रवाई से पहले पर्याप्त नोटिस और कानूनी बचाव का अवसर दिया जाना अनिवार्य है। यूपी सरकार के लिए पेश अटॉर्नी जनरल ने मामले को हाई कोर्ट भेजने का सुझाव दिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और 21 मार्च को अगली सुनवाई तय की।

यहां पढ़ें: ‘अल्लाह माफ नहीं करेगा…’ रमजान में शमी ने नहीं रखा रोजा तो भड़के मौलाना ने दिया श्राप
Tags: Supreme Court
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

Justice Is Greater Than Winning:सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किसी केस...

Supreme Court

आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी: मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का आदेश

by Mayank Yadav
October 27, 2025

Supreme Court stray dogs warn: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों (स्ट्रे डॉग्स) के प्रबंधन से जुड़े मामले में केंद्र और...

Supreme Court Diwali, Delhi-NCR Green Firecrackers

दीवाली पर बड़ा फैसला: दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर 25 अक्टूबर तक रोक हटी

by Mayank Yadav
October 15, 2025

Supreme Court Diwali, Delhi-NCR Green Firecrackers: दीवाली के त्यौहार से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) के...

Supreme Court

Supreme Court में सनसनी: वकील ने फेंका जूता, CJI गवई बोले—“मुझ पर ऐसे वाकये असर नहीं डालते”

by Mayank Yadav
October 6, 2025

Supreme Court News: दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली जब एक वकील ने...

Next Post
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

Holi 2025: क्या होली के रंगों में भी छुपा सेहत का कोई राज़, जानिए “कलर थेरेपी” और इसके फायदे के बारे में

Holi 2025: क्या होली के रंगों में भी छुपा सेहत का कोई राज़, जानिए "कलर थेरेपी" और इसके फायदे के बारे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version