Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने FIR का दिया आदेश

वाराणसी की अदालत ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। दो साल पुराने इस मामले में अब जांच की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 8, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Swami Prasad Maurya
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Swami Prasad Maurya controversy: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। वाराणसी की एक अदालत ने श्रीरामचरितमानस पर दिए गए पुराने विवादित बयान के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला करीब दो साल पुराना है, जब Swami Prasad Maurya ने एक टीवी इंटरव्यू में रामचरितमानस को “बकवास” बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उनके इस बयान को लेकर समाज के कई वर्गों ने नाराजगी जताई थी। अब कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले मौर्य को इसी मुद्दे को लेकर सार्वजनिक मंच पर थप्पड़ भी पड़ चुकी है।

विवाद फिर उबाल पर

वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार त्रिपाठी की अदालत ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए कैंट थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। ये आदेश एक आपराधिक निगरानी याचिका पर पुनः सुनवाई के बाद 4 अगस्त 2025 को जारी किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में अधिवक्ता अशोक कुमार द्वारा इस मामले में शिकायत दी गई थी, जिसमें कहा गया कि उन्होंने 22 जनवरी 2023 को टीवी पर मौर्य का इंटरव्यू देखा, जिसमें श्रीरामचरितमानस के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

RELATED POSTS

China को भस्म करेंगे बाबा धीरेंद्र शास्त्री? स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल के जवाब में कहा- दरबार में लगाए अर्जी

February 15, 2023

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आदेश

शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने 24 जनवरी 2023 को वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी थी, और 25 जनवरी को सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत अदालत में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, इसे 17 अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने खारिज कर दिया। बाद में सत्र न्यायालय में आपराधिक रिवीजन दायर किया गया, जिसे मंजूर करते हुए विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) ने निचली अदालत को दोबारा सुनवाई का आदेश दिया। उसी का परिणाम है कि अब FIR और जांच की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

बयान ने खोला राजनीतिक मोर्चा

Swami Prasad Maurya ने अपने राजनीतिक सफर में बसपा, भाजपा और सपा जैसी प्रमुख पार्टियों का हिस्सा रहकर मंत्री पद संभाला है। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा और फिर अलग होकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई। विवादित बयान देने के बाद मौर्य को तीव्र आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वे एक टीवी डिबेट में श्रीरामचरितमानस को “बकवास” कह चुके हैं और इस ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत कर चुके हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

पहले भी हो चुकी है हाथापाई

Swami Prasad Maurya के इस बयान के चलते उन्हें कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है। एक बार सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्हें थप्पड़ भी मारा गया था। अब जबकि अदालत ने उनके खिलाफ FIR और जांच के आदेश दिए हैं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या यह मामला मौर्य की राजनीतिक छवि को और नुकसान पहुंचा सकता है।

श्रीरामचरितमानस जैसे धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करना अब भी समाज में बेहद संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। कोर्ट का यह आदेश बताता है कि दो साल पुरानी बात भी तब तक खत्म नहीं होती, जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी न हो। अब देखना होगा कि इस केस में जांच किस दिशा में जाती है और स्वामी प्रसाद मौर्य की आगे की राजनीति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

अब मिलेगी गर्मी और उमस से राहत: Delhi समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

Tags: swami prasad maurya on dhirendra shastri
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

China को भस्म करेंगे बाबा धीरेंद्र शास्त्री? स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल के जवाब में कहा- दरबार में लगाए अर्जी

by Juhi Tomer
February 15, 2023

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं। हर जगह बाबा धीरेंद्र शास्त्री की...

Next Post
Gold Rate Today

टैरिफ के दबाव में भी चमका सोना! जानें 8 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Barabanki

Barabanki में दर्दनाक हादसा: बस पर गिरा विशाल पेड़, चालक समेत 5 की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version