Tuesday, October 28, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ Rohit Sharma ने लगा डाली रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

एक बार फिर से भारत ने विदेशी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह दिखा ही दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)

Neel Mani by Neel Mani
June 25, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एक बार फिर से भारत ने विदेशी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह दिखा ही दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए मुकाबले की। टीम इंडिया ने एक बार फिर से कंगारुओं को टी20 के टूर्नामेंट में शिकस्त देकर एक बार फिर से ये दिखा दिया की आखिर यूं ही उन्हें मैन इन ब्लू नहीं कहा जाता।

RELATED POSTS

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

September 27, 2025
अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

September 10, 2025

सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से पराजित किया। इस जीत (T20 World Cup 2024) के साथ इस मुकाबले के हीरो रहे भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से जाने-जानें वाले धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा। रोहित ने इस मुकाबले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने में कितना मजा आता है।

टूर्नामेंट में शांत रहने वाले रोहित शर्मा का बल्ला जब ऑस्ट्रेलिया के उठा तो, जीत दिला के ही शांत हुआ। ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक गेंदबाजी भी (T20 World Cup 2024) इस खिलाड़ी को आउट करने और बल्ले से निकल रहे छक्के और चौको की बरसात को शांत नहीं कर पाई। इसका नतीजा ये रहा की इस बड़े मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 19 गेंदों में ही 50 रन जड़ डाले।

हालांकि रोहित शर्मा इस मुकाबले में शतक बनाने से चूक गए, लेकिन अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम किरदार निभाया। इस पारी में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। इतना ही नहीं इस मुकाबले को जीतने के बाद इस खिलाड़ी के नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ऐसा कारनामा करने वाले रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस रिकॉर्ड के साथ-साथ इस खिलाड़ी ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है और वो है, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रेलिया से इस मुकाबले को जीतने के बाद रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड कुछ इस तरह से हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। भारत के रोहित शर्मा का। 4165 रनों के साथ रोहित इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। दूसरे स्थान पर 4145 रनों के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम काबिज हैं, वहीं तीसरे स्थान पर 4103 रनों के साथ भारत के विराट कोहली हैं। 3601 रनों के साथ आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग चौथे स्थान पर है। वहीं 5वें स्थान पर 3531 रनों के साथ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं।

ये भी पढ़ें :- दिवंगत महान फुटबॉल खिलाड़ी Pele की मां सेलेस्टे अरांतेस का 101 साल की उम्र में निधन, 5 सालों से जूझ रही थीं, इस खतरनाक बीमारी से

वहीं बात अगर 20 ओवरों के इस खेल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों को लेकर करें तो, रोहित शर्मा 200 छक्के लगाने के बाद पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर 173 छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं। तीसरे नंबर पर 137 छक्को के साथ इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। चौथे नंबर पर 134 छक्के लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। वहीं 5वें स्थान पर 132 छक्के लगाने के बाद वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं।

Tags: AustraliaindiaT20 World Cup 2024
Share197Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
September 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

by Vinod
August 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।...

Noida, India

Atul Mathur Appointed CEO of Academyy of Excellence, Set to Revolutionize Professional Education in India

by Gulshan
July 22, 2025

Noida, India – Academyy of Excellence, India’s one of the foremost professional education institutes, is proud to announce the appointment...

PAK पर ‘वाटर स्ट्राइक’ से खौफ में मुनीर के रंगरूट, नीले ड्रमों की मची लूट तो मौलाना गुनगुना रहे PM मोदी संग प्रीति के गीत

PAK पर ‘वाटर स्ट्राइक’ से खौफ में मुनीर के रंगरूट, नीले ड्रमों की मची लूट तो मौलाना गुनगुना रहे PM मोदी संग प्रीति के गीत

by Vinod
June 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधू जल संधि को सस्पेंड कर दिया था,...

Next Post
Julian Assange

WikiLeaks: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जेल से रिहा हुए, अमेरिका के साथ समझौता

Anushka Shetty : बाहुबली की देवसेना को हुई हंसने की बीमारी…हंसने पर रोक नहीं पाती अपनी हंसी, जानें क्या है ये बीमारी

Anushka Shetty : बाहुबली की देवसेना को हुई हंसने की बीमारी...हंसने पर रोक नहीं पाती अपनी हंसी, जानें क्या है ये बीमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version