Android Safety Features: मुसीबत में आपकी जान बचा सकते हैं ये फीचर्स,जाने कब क्या करना चाइये

Android स्मार्टफोन में मौजूद Emergency SOS, Earthquake Alert, Car Crash Detection और Wireless Emergency Alerts जैसे फीचर्स इमरजेंसी में आपकी सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। इन्हें पहले से एक्टिव करने पर दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में परिवार और इमरजेंसी सेवाओं तक तेजी से सूचना पहुंचाई जा सकती है।

Android Safety Features: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल, फोटो या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गए हैं। आधुनिक Android स्मार्टफोन कई ऐसे सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं, जो दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स इन फीचर्स के बारे में जानते ही नहीं या इन्हें पहले से एक्टिव नहीं करते।

अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं, सड़क हादसे का शिकार हो जाएं या किसी आपदा में फंस जाएं, तो आपका फोन इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट भेजने, लोकेशन शेयर करने और सरकारी चेतावनियां दिखाने में मदद कर सकता है।

Emergency SOS

Emergency SOS फीचर ऐसी स्थिति के लिए बनाया गया है, जब आपके पास फोन अनलॉक करने का समय न हो। इसे ऑन करने के बाद पावर बटन को लगातार कई बार दबाने पर आपके चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट और लोकेशन भेजी जा सकती है।

Earthquake Alert

Google का Earthquake Alert फीचर संभावित भूकंप की स्थिति में पहले से चेतावनी देता है। इसे ऑन करने के लिए Settings > Safety & Emergency > Earthquake Alerts में जाकर विकल्प सक्रिय करें।

Car Crash Detection

Android के Personal Safety ऐप में मिलने वाला Car Crash Detection फीचर गंभीर सड़क दुर्घटना का पता लगाकर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को सूचना भेज सकता है। कुछ समर्थित डिवाइस और क्षेत्रों में यह इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करने में भी मदद करता है।

Wireless Emergency Alerts

यह फीचर बाढ़, तूफान, भारी बारिश और अन्य सरकारी आपातकालीन चेतावनियां सीधे आपके फोन पर भेजता है। इसे Settings > Safety & Emergency > Wireless Emergency Alerts में जाकर ऑन किया जा सकता है।

क्यों जरूरी हैं ये फीचर्स?

इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। ऐसे में पहले से एक्टिव किए गए सुरक्षा फीचर्स मुश्किल समय में आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। इसलिए नए Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को इन फीचर्स को एक बार जरूर सेट कर लेना चाहिए।

Exit mobile version