Cyber Security: क्या इस तरह से सेल्फी लेना बन सकता है खतरा? जानिए क्या है इसके पीछे का साइबर क्राइम

रिपोर्ट्स के अनुसार पीस साइन वाली हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी से फिंगरप्रिंट डेटा चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह खतरा अभी सीमित है और सिर्फ फोटो से फोन या बैंक अकाउंट हैक करना आसान नहीं है, फिर भी सावधानी जरूरी है।

Cyber Security: सोशल मीडिया के दौर में खूबसूरत लोकेशंस पर सेल्फी लेना और खास पलों को पोस्ट करना आम बात हो गई है। अक्सर लोग खुशी या जीत के जश्न में ‘पीस साइन’ या ‘विक्ट्री साइन’ के साथ तस्वीरें लेते हैं।

लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स ने इस सामान्य आदत को लेकर एक नई साइबर चिंता खड़ी कर दी है। दावा किया जा रहा है कि हाई-क्वालिटी तस्वीरों से फिंगरप्रिंट डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है।

कैसे हो सकता है फिंगरप्रिंट का खतरा?

आधुनिक स्मार्टफोन कैमरे बेहद हाई-रेजॉल्यूशन होते हैं। जब कोई व्यक्ति कैमरे के बहुत करीब हाथ लाकर पीस साइन बनाता है, तो उंगलियों की रेखाएं (finger ridges) फोटो में साफ दिखाई दे सकती हैं।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी तस्वीरों को हैकर्स डाउनलोड कर सकते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से फिंगरप्रिंट का डिजिटल मॉडल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

हालांकि यह प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ ऐसे संभावित जोखिमों से इनकार नहीं किया जा सकता।

कितना बड़ा है असली खतरा?

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ एक सामान्य फोटो से किसी का फोन हैक करना या बैंक अकाउंट खाली करना आसान नहीं है।

आज के स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले बायोमेट्रिक सिस्टम सिर्फ फिंगरप्रिंट की तस्वीर पर निर्भर नहीं होते, बल्कि वे त्वचा के लाइव टच, प्रेशर और अन्य शारीरिक संकेतों को भी जांचते हैं।

इसलिए केवल 2D इमेज से सिस्टम को धोखा देना काफी मुश्किल माना जाता है। हालांकि भविष्य में 3D प्रिंटिंग और एडवांस AI तकनीक इस जोखिम को बढ़ा सकती है।

सोशल मीडिया पर सावधानी क्यों जरूरी है?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर ऐसी तस्वीरें जिनमें उंगलियां कैमरे के बेहद करीब और साफ नजर आ रही हों, उनसे बचना बेहतर है।

यदि जरूरी हो, तो फोटो को हल्का ब्लर करना या रिजॉल्यूशन कम करना एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। कम रोशनी वाली तस्वीरों में फिंगरप्रिंट डिटेल्स स्पष्ट नहीं होतीं, जिससे जोखिम भी कम हो जाता है।

सुरक्षा के लिए केवल बायोमे

Exit mobile version