Cyber Security: अगर फोन बिना वजह गर्म हो रहा है, तो हो जाएं सावधा,हो सकती है परेशानी

आज के डिजिटल दौर में Smartphone के जरिए जासूसी का खतरा बढ़ गया है। अगर फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही हो, डेटा यूज़ अचानक बढ़ जाए, फोन बिना इस्तेमाल के गर्म हो या अंजान ऐप्स दिखें, तो सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसे संकेत मिलने पर संदिग्ध ऐप्स हटाएं, पासवर्ड बदलें और फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें ताकि निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।

Cyber Security: आज के डिजिटल दौर में Smartphone हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। टिकट बुकिंग से लेकर बैंकिंग, ऑफिस के काम और निजी बातचीत तक—लगभग हर जरूरी काम अब स्मार्टफोन के जरिए ही होता है। हालांकि यह डिवाइस हमारी जिंदगी को आसान बनाता है, लेकिन इसके साथ कुछ गंभीर सुरक्षा खतरे भी जुड़े हुए हैं। कई बार हैकर्स या स्पाईवेयर के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी चोरी की जा सकती है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते यह पहचान लिया जाए कि कहीं कोई आपके फोन पर नजर तो नहीं रख रहा। आइए जानते हैं ऐसे संकेत और उनसे बचाव के तरीके।

बैटरी का तेजी से खत्म होना हो सकता है संकेत

अगर आपके फोन की बैटरी अचानक बहुत तेजी से खत्म होने लगी है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार बैकग्राउंड में चल रहे संदिग्ध ऐप्स या स्पाईवेयर ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं। ऐसे में बैटरी पर लगातार नजर रखना जरूरी है।

अचानक बढ़ जाए डेटा का इस्तेमाल

अगर बिना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल किए आपका मोबाइल डेटा जल्दी खत्म हो रहा है, तो यह भी जासूसी का संकेत हो सकता है। स्पाईवेयर बैकग्राउंड में लगातार डेटा ट्रांसफर करते रहते हैं, जिससे डेटा की खपत बढ़ जाती है।

बिना इस्तेमाल के फोन का गर्म होना

अगर आपका फोन बिना इस्तेमाल के भी गर्म हो रहा है, तो यह किसी छिपी गतिविधि का संकेत हो सकता है। कई बार कैमरा, माइक्रोफोन या अन्य सिस्टम संसाधनों का गुप्त रूप से इस्तेमाल होने पर ऐसा होता है।

फोन में दिखें अंजान ऐप्स

अगर आपके फोन में कोई ऐसा ऐप दिखाई दे, जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। हैकर्स कई बार बिना जानकारी के स्पाई ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं, जो आपकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

खुद को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

अगर आपको ऊपर बताए गए संकेत दिखते हैं, तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं। सबसे पहले अपने फोन से संदिग्ध ऐप्स हटाएं और सभी जरूरी पासवर्ड बदल दें। इसके अलावा समय-समय पर फोन को फ्लाइट मोड में डालना भी उपयोगी हो सकता है।साथ ही अपने फोन के सॉफ्टवेयर और सभी ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें। इससे सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियां दूर होती हैं और हैकिंग का खतरा कम हो जाता है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।

Exit mobile version