Site icon News1India

Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एयरोनॉटिक्स ने यह दिशा-निर्देश प्रकाशित किए हैं। यह संस्था 97 देशों के 1000 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों का समूह है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर एलियंस किसी रेडियो सिग्नल से संपर्क करें, तो पृथ्वी से तब तक कोई जवाबी संदेश नहीं भेजा जाना चाहिए, जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर पूरी चर्चा न हो जाए। यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े मंचों के जरिए चलाई जानी चाहिए। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि आम जनता को इस खोज के बारे में कब और कैसे बताया जाएगा। रिपोर्ट का मकसद उन वैज्ञानिकों के लिए बेहतर तरीके तय करना है, जो एलियंस के सिग्नल या जीवों की खोज में जुटे हैं। बता दें कि धरती को लेकर एलियंस की सोच क्या है, कोई नहीं जानता। ऐसे में वो महाविनाश भी कर सकते हैं।

इंसानों के लिए सबसे बड़ी चेतावनी

रिपोर्ट की सबसे अहम सिफारिश यह है कि एलियंस के संदेश का शुरुआत में पूरी तरह नजरअंदाज करें और उनसे रुखा बर्ताव करें। वैज्ञानिकों को आपस में और वैश्विक स्तर पर इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि एलियंस को जवाब दिया जाए या नहीं, और अगर देना है तो उसमें क्या होना चाहिए। रिपोर्ट में साफ लिखा है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का ठोस परिणाम न निकले, तब तक अंतरिक्ष में कोई जवाबी संदेश न भेजें। भविष्य में एलियंस को दिए जाने वाले जवाबों के तरीके तय करने के लिए अलग वैश्विक समझौता तैयार किया जाएगा, ताकि पूरी मानव जाति का दृष्टिकोण एकजुट रहे।

छिपाने की नहीं, पारदर्शिता की बात

एलियंस और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि इस गाइडलाइन में किसी भी एलियन खोज को छिपाने की बात नहीं कही गई है। हालांकि शुरुआती प्रयासों को सार्वजनिक करने की कानूनी बाध्यता नहीं है, लेकिन एक बार खोज पक्की हो जाने पर वैज्ञानिक संस्थानों को पूरी दुनिया के सामने ईमानदार और पारदर्शी होना पड़ेगा। उन्हें समाचार एजेंसियों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के सभी जायज सवालों का जवाब देना होगा।

एलियन प्रोटोकॉल के 8 पॉइंट्स

वैज्ञानिकों ने 8 सूत्रीय प्लान बनाया है। इसमें खोज की सत्यता की जांच, संवेदनशील जानकारी को सतर्कता से संभालना, जनता को सही और बिना देरी के जानकारी देना, निष्कर्षों को पूरी तरह खुले तौर पर रिपोर्ट करना, सभी वैज्ञानिक डेटा को सुरक्षित रखना और साझा करना, सबूतों की सुरक्षा, बिना वैश्विक सहमति के जवाबी संदेश न भेजना और उच्चतम नैतिक मानकों का पालन करना शामिल है।

Exit mobile version