Amazon Prime Plan:अमेजन प्राइम ने इस प्लान की कीमत में किया इजाफा! सस्ते प्लान को कर दिया महंगा

अगर आप भी अमेजन प्राइम वीडियो का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए

Amazon Monthly Plan Increased

अमेजन प्राइम वीडियो का इस्तेमाल देशभर में लाखों लोग द्वारा किया जाता है। कंपनी का सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले प्लान में से एक 179 रूपये वाला प्लान है। कंपनी  का ये प्लान सबसे अधिक खरीदा और इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इसी प्लान का इस्तेमाल करते है, तो ये जानकारी आपके लिए

कंपनी ने इस प्लान की कीमत में कुछ बदलाव किए है। इस प्लान की कीतम को 179 से अब 299 रुपये कर दिया गया है। इसकी जानकारी कंपनी ने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर कीमत को बढ़ाने और उसके कारण के बारें में जानकारी दी है।

 

बढ़ गई अमेजन प्लान की कीमत

दरअसल कंपनी ने अपने यूजर्स को प्लान की कीमत बड़ने की जानकारी मेल भेजकर दी है। गया। इस मेल में कंपनी ने यूजर्स को बताया है कि हम आपके प्राइम मेंबरशिप के संबंध में आपसे संपर्क कर रहे हैं। 26 अप्रैल 2023 से प्राइम मंथली प्लान की कीमत 179/माह से बदलकर 299/माह हो गई है। अगर आप भी सबस्क्रिप्शन प्लान का इस्तेमाल करते है तो संभव है आपको भी इस मेल की जानकारी प्राप्त हुई होगी

 

कंपनी ने बताया कारण

कंपनी का कहना है कि प्राइम मेंबर बेनिफिट्स के निरंतर विस्तार के साथ हमने 26 अप्रैल, 2023 से प्रभावी मासिक प्राइम मेंबरशिप में वृद्धि की है। प्राइम मेंबरशिप हर दिन जीवन को आसान और अधिक मजेदार बनाने के लिए एक ही मेंबरशिप में शिपिंग, खरीदारी, बचत और मनोरंजन देता है। भारतीयों को इस मेंबरशिप के तहत 40 लाख से अधिक प्रोडक्ट पर सेम डे फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स का एक्सेस, शॉपिंग इवेंट्स का अर्ली, शॉपिंग इवेंट प्राइम डे का एक्सक्लूसिव एक्सेस जैसी सुविधाए मिलती हैं।

 

 

Exit mobile version