Site icon News1India

Technology News:कहीं आपको सर्दियों में फ्रिज बंद करना पड़ ना जाए भारी,जाने इसके पीछे की वजह

Fridge care in winter

Technology News:फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, चाहे सर्दी हो या गर्मी। ये खाने को ताजगी से रखने और चीजों को स्टोर करने में मदद करता है, लेकिन ठंड के मौसम में ज्यादा ठंडी न हो इसलिए लोग फ्रिज को बंद कर देते है,लेकिन ऐसा करना सही है या नहीं क्या इससे आपके फ्रिज को नुकसान पहुंचता है या ये तरीका आपके फ्रिज को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है।

सर्दियों में फ्रिज को बंद न करें

सर्दियों में जब बाहर ठंड होती है, तो लोग सोचते हैं कि फ्रिज बंद कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से फ्रिज का कंप्रेसर जाम हो सकता है। जब आप फ्रिज को फिर से ऑन करते हैं, तो वह ओवरहीट हो सकता है और जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए, सर्दियों में भी फ्रिज को ऑन रखें, बस सेटिंग को 1 नंबर पर रख सकते हैं, ताकि ज्यादा बिजली न लगे।

फ्रिज को हीटर से दूर रखें

सर्दियों में घर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि फ्रिज को हीटर के पास न रखें। हीटर की गर्मी से फ्रिज का कंप्रेसर खराब हो सकता है। इसके अलावा, फ्रिज को किसी ऐसी जगह पर रखें, जहाँ सूरज की सीधी धूप न आती हो।

सफाई का ध्यान रखें

सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सफाई में लापरवाही करें। फ्रिज की सफाई नियमित रूप से करते रहें, ताकि उसमें कोई गंदगी न जमा हो। इससे कंप्रेसर पर लोड कम रहेगा और फ्रिज जल्दी खराब नहीं होगा। साथ ही, फ्रिज में सिर्फ जरूरी सामान रखें, ताकि कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव न पड़े।

कुछ और छोटी-छोटी सावधानियां

अगर आपके इलाके में बिजली का वोल्टेज फ्लक्चुएट (अधिक या कम) करता रहता है, तो फ्रिज के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। इससे फ्रिज को वोल्टेज के बदलाव से कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें, ताकि हवा का संचार ठीक से हो और कंप्रेसर पर ओवरलोड न पड़े।

Exit mobile version