Site icon News1India

अब अंतरिक्ष से भी होगी डिलीवरी, सिर्फ 1 घंटे में दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचेगा सामान

Delivery Spacecraft

Delivery Spacecraft : अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप इनवर्जन (Inversion) ने अंतरिक्ष से सामान डिलीवरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए एक नया युग शुरू कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि उसका विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्पेसशिप ‘आर्क (ARC)’ पृथ्वी के किसी भी हिस्से में महज 1 घंटे के भीतर कोई भी आवश्यक वस्तु पहुंचाने में सक्षम है।

क्या है ‘आर्क’?

‘आर्क’ एक अत्याधुनिक लिफ्टिंग बॉडी डिज़ाइन पर आधारित स्पेसक्राफ्ट है, जिसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह ऑर्बिट से सीधे धरती पर बिना रनवे के सुरक्षित रूप से लैंड कर सकता है। यह स्पेसशिप 225 किलोग्राम (करीब 500 पाउंड) तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है, जिसमें मेडिकल सप्लाई, ड्रोन, आपातकालीन किट्स और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल की जा सकती है।

कैसे काम करेगा ‘आर्क’?

इस स्पेसशिप को पहले एक रॉकेट के ज़रिए लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेजा जाएगा। फिर ज़रूरत पड़ने पर ग्राउंड कंट्रोल से मिलने वाले सिग्नल के जरिए यह स्पेसक्राफ्ट ऑटोनॉमस री-एंट्री करेगा और निर्धारित स्थान पर डिलीवरी करेगा। इसके लिए इसे किसी एयरपोर्ट या रनवे की जरूरत नहीं होती – यह खुले मैदान, खेत, या किसी भी समतल स्थान पर उतर सकता है।

हाई-स्पीड री-एंट्री, फिर पैराशूट से सॉफ्ट लैंडिंग

‘आर्क’ की री-एंट्री स्पीड 20 मैक (यानी ध्वनि की गति से 20 गुना ज्यादा) तक हो सकती है। इस दौरान यह स्पेसशिप करीब 3,000 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना करेगा, जिससे बचाव के लिए इसमें अत्याधुनिक हीट शील्ड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। लैंडिंग के समय यह पैराशूट सिस्टम की मदद से धीरे-धीरे जमीन पर उतरेगा, ताकि पेलोड सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें : अब बिना नंबर के भी चलेगा Whatsapp, नए फिचर ने किया धमाका…

कब और कैसे होगा उपयोग?

कंपनी का मानना है कि ‘आर्क’ को खासकर आपातकालीन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। उदाहरण के लिए:

इन सभी जरूरतों के लिए ‘आर्क’ गेम-चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि अभी इस तकनीक की लॉन्च लागत काफी अधिक है, लेकिन इनवर्जन का कहना है कि वह आने वाले समय में इस खर्च को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। स्पेस लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सिस्टम के भविष्य में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version