Site icon News1India

फेसबुक ला रहा है ट्विटर से मिलता-जुलता ऐप जल्द होगा भारत में लॉन्च

Facebook New App Launch

ट्विटर पर लगातार खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्यूंकी फेसबुक भी अब अपने नए एप पर काम कर रहा है। जिसकी सीधी टक्कर ट्वीटर से होगी आइए जानते है डीटेल में इस नई ऐप के बारें में

फेसबुक कर रहा है लॉन्च

जल्द ही भारत में फेसबुक अपने नए ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में है। बतां दे फेसबुक द्वारा लॉन्च की जारी इस एप की टक्कर सीधे ट्विटर से होगी ऐसा इसलीए क्यूंकी फेसबुक भी ट्विटर जैसे ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

मेटा ने दी जानकारी

बता दें इस आगामी ऐप की जानकारी मेटा ने खुद दी है मेटा ने ये साफ किया की वह एक टेक्सट बेस्ड एप पर काम कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरीए क्रिएटर्स को नया मुकाम देने की कोशिश कर रही है कंपनी ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म का कोडनेम P92 बताया जा रहा है। ट्विटर पर निरंतर बड़े बदलावों के कारण अन्य कंपनियां इसका फायदा उठाते हुए नजर आ रही है। इसी फायदे में फेसबुक ने नई एप लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। फिलहाल इसके लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही इसे मार्केट में पेश किया जाएगा

Exit mobile version