Future Technology: एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीकें क्या भविष्य बदल देंगी यह टेक्नोलॉजी

आने वाले समय में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और न्यूक्लियर फ्यूजन जैसी तकनीकें दुनिया और नौकरी के बाजार को बदल देंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन नई तकनीकों को सीखने वालों के लिए भविष्य में शानदार मौके होंगे।

Future technology AI quantum career

Future Technology Revolution : दुनिया तेजी से नई तकनीकों की ओर बढ़ रही है। अब सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ही नहीं, बल्कि कई और बड़ी टेक्नोलॉजी भी आने वाली हैं, जो हमारे काम और करियर के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले सालों में टेक्नोलॉजी में बहुत तेज बदलाव होंगे। इससे नौकरी के बाजार पर भी बड़ा असर पड़ेगा और नई स्किल्स सीखने वालों के लिए शानदार मौके बनेंगे।

एक्सपर्ट ने क्या कहा

प्रोफेसर दिनेश सिंह ने कहा कि भविष्य में सिर्फ एआई ही नहीं, बल्कि क्वांटम कंप्यूटिंग और न्यूक्लियर फ्यूजन जैसी तकनीकें भी तेजी से आगे बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि जो लोग इन नई तकनीकों को सीखेंगे, उन्हें आने वाले समय में ज्यादा फायदा होगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों की मांग भी तेजी से बढ़ेगी।

क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है

आज हम जो कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, वे 0 और 1 यानी बिट्स पर काम करते हैं। लेकिन क्वांटम कंप्यूटिंग इस सिस्टम से काफी अलग है। इसमें क्यूबिट्स का इस्तेमाल होता है, जो एक साथ 0 और 1 दोनों हो सकते हैं। इस वजह से क्वांटम कंप्यूटर की स्पीड बहुत ज्यादा होती है। यह ऐसे मुश्किल कैलकुलेशन कुछ सेकंड में कर सकता है, जिनमें आज के सुपरकंप्यूटरों को सालों लग जाते हैं।

बैंकिंग सुरक्षा, साइबर डिफेंस, दवा बनाने, मौसम की भविष्यवाणी और शेयर बाजार जैसे कई क्षेत्रों में इसे गेम चेंजर माना जा रहा है।

भारत भी कर रहा तैयारी

भारत भी इस नई तकनीक की दौड़ में पीछे नहीं है। नेशनल क्वांटम मिशन के तहत देश में लगातार रिसर्च और डेवलपमेंट हो रहा है।

फिलहाल क्वांटम कंप्यूटिंग के एक्सपर्ट बहुत कम हैं। आने वाले समय में यह ऐसा सेक्टर बन सकता है, जहां नौकरी और सैलरी दोनों काफी अच्छी होंगी।

न्यूक्लियर फ्यूजन का असर

न्यूक्लियर फ्यूजन वही प्रक्रिया है जिससे सूरज ऊर्जा बनाता है। वैज्ञानिक अब इसे धरती पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर यह सफल हुआ तो ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आ सकती है।

दुनिया के कई बड़े देश इस टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ा रहे हैं। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भविष्य में बड़े मौके बन सकते हैं।

एआई और डेटा की बढ़ती मांग

आज लगभग हर कंपनी एआई का इस्तेमाल कर रही है। पिछले कुछ सालों में एआई कंपनियों के लिए बेहद जरूरी बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कंपनियां एआई पर इतना खर्च कर रही हैं जितना कुछ देशों का बजट होता है। ऐसे में एआई एक्सपर्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कई जगह एआई स्किल्स वाले लोग सामान्य नौकरी से दो या तीन गुना ज्यादा सैलरी कमा रहे हैं। साफ है कि जो लोग नई तकनीक सीखेंगे, वही भविष्य में आगे रहेंगे।

Exit mobile version