Site icon News1India

GeM प्लेटफॉर्म ने बनाया रिकॉर्ड रोजगार सृजन में लाया क्रांतिकारी बदलाव कितने लाख लोगों को मिला लाभ

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (GeM) प्लेटफॉर्म की सफलता और इसके जरिए उत्पन्न रोजगार के अवसरों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

GeM प्लेटफॉर्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

पीयूष गोयल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव ला रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 10 लाख से अधिक लोगों की भर्ती की जा चुकी है। यह न सिर्फ इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि सरकारी संगठनों में इसकी प्रभावशीलता को भी साबित करता है।”

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता

उन्होंने बताया कि GeM प्लेटफॉर्म ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बना दिया है। इससे श्रमिकों के नियोजन में सुधार हुआ है और श्रम कानूनों का बेहतर तरीके से पालन हो रहा है। यह प्लेटफॉर्म स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने में भी मदद कर रहा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

33,000 से ज्यादा सेवा प्रदाताओं की भागीदारी

गोयल ने यह भी बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर 33,000 से अधिक सेवा प्रदाता काम कर रहे हैं। इनकी सहायता से मैनपावर आउटसोर्सिंग सर्विस को एक सुगम, संगठित और लचीला रूप दिया गया है। यह सेवा कुशल और अकुशल दोनों तरह के कर्मचारियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस सेवा में सुरक्षा कर्मी, बागवानी कर्मचारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सुविधा प्रबंधन विशेषज्ञ और अन्य श्रमिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:-Uttar Pradesh: योगी सरकार की उत्तर प्रदेशों के किसानों लिए खुशखबरी जानिए कैसे बिकेगी घर बैठे बिक जाएगी आपकी फसल

प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा GeM प्लेटफॉर्म

पीएम मोदी ने पीयूष गोयल की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ की सफलता की सराहना की। उन्होंने लिखा, “यह एक शानदार उपलब्धि है, जो लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रही है। यह देश के कोने-कोने में रोजगार बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने का काम कर रही है।”

GeM प्लेटफॉर्म ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बना दिया है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है और देश की आर्थिक वृद्धि को नया बल मिला है। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म और भी अधिक रोजगार अवसर पैदा करेगा।

Exit mobile version