Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

इस देश में मिलती है इंटरनेट की सबसे हाई स्पीड, चंद सेकंड में डाउनलोड होती हैं पूरी मूवीज

अगर आप नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी उतनी देर में डाउनलोड कर सकें, जितनी देर में ऐप खुलता है — तो ये कोई मज़ाक नहीं, बल्कि जापान में हाल ही में सामने आई इंटरनेट तकनीक की हकीकत है।

Gulshan by Gulshan
July 12, 2025
in TOP NEWS, टेक्नोलॉजी
Fastest Internet Speed
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Fastest Internet Speed : जून 2025 में जापान के National Institute of Information and Communications Technology (NICT) ने इंटरनेट स्पीड का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो सुनकर ही चौंका देता है। उन्होंने 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड की स्पीड से डेटा ट्रांसफर किया – यानी हर सेकंड में 10 लाख गीगाबिट से भी ज़्यादा! लेकिन सवाल ये है कि इतनी ज़बरदस्त स्पीड का हमारे रोज़मर्रा के जीवन से क्या लेना-देना है? चलिए कुछ दिलचस्प उदाहरणों से समझते हैं।

सारे वीडियो गेम्स बस एक सेकंड में होते हैं डाउनलोड

आज अगर आप Steam पर मौजूद हर गेम डाउनलोड करना चाहें — Baldur’s Gate 3 से लेकर Counter-Strike 2 तक — तो आपको महीनों लग सकते हैं। लेकिन इस नई स्पीड के साथ आप Steam की पूरी लाइब्रेरी, जिसकी साइज़ करीब 1.2 पेटाबाइट है, को कुछ ही सेकंड्स में अपने सिस्टम में ले सकते हैं। इतनी स्पीड में आप आराम से 10 मिलियन (1 करोड़) 8K वीडियो को एक ही वक्त में स्ट्रीम कर सकते हैं। टोक्यो से लेकर न्यूयॉर्क तक, हर व्यक्ति को अलग-अलग 8K मूवी दिखा दी जाए तब भी बैंडविड्थ बची रहेगी।Spotify के मुताबिक, एक मिनट के गाने का साइज़ करीब 1MB होता है। इस हिसाब से आप लगभग 6.7 करोड़ गाने (यानि 1,27,000 सालों की म्यूज़िक लाइब्रेरी) को सिर्फ 1 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

अंग्रेज़ी विकिपीडिया को 10,000 बार सेव करें

अंग्रेज़ी में पूरी Wikipedia का साइज़ लगभग 100GB है। इस स्पीड से आप उसे एक सेकंड में 10,000 बार डाउनलोड कर सकते हैं। अगर सारी भाषाओं की विकिपीडिया की बात करें, तब भी स्पीड ज़्यादा ही बचेगी।

यह भी पढ़ें : बुमराह की गेंदों ने मचाया तूफान, इंग्लैंड ढेर – कपिल देव…

इस तकनीकी छलांग का सबसे बड़ा फायदा तब दिखेगा जब डेटा सेंटर्स, AI सिस्टम्स और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को एक-दूसरे से रीयल-टाइम में जोड़ा जाएगा। यह स्पीड अगली पीढ़ी की तकनीकों – जैसे कि ऑटोनॉमस व्हीकल्स, स्मार्ट सिटीज़, और 6G नेटवर्क – के लिए एक मजबूत बुनियाद रखेगी।

NICT ने कैसे किया ये करिश्मा?

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए NICT ने कोई अनोखी या नई तकनीक नहीं अपनाई। उन्होंने उन्हीं फाइबर ऑप्टिक केबल्स का इस्तेमाल किया जो पहले से दुनियाभर में बिछे हुए हैं। फर्क बस इतना था कि उन्होंने चार कोर और 50+ वेवलेंथ्स का प्रयोग किया। खास बात ये रही कि उन्होंने ये स्पीड 51.7 किलोमीटर की दूरी तक बनाए रखी – यानी ये तकनीक असल दुनिया में भी लागू की जा सकती है। फिलहाल नहीं। अभी जो इंटरनेट हम घरों में इस्तेमाल करते हैं, वह टेराबिट की स्पीड तक भी नहीं पहुंचा है। लेकिन जापान की ये उपलब्धि भविष्य में अंडरसी केबल्स, नेशनल ब्रॉडबैंड सिस्टम और 6G तकनीक के लिए नींव तैयार कर सकती है।

Tags: Fastest Internet Speed
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Fire

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Elon Musk

भारतीय X यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर कम कीमत में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version