Site icon News1India

अपने अकाउंट पर बचाना है ब्लू टिक तो आज ही करना होगा ये काम, जानें कैसे करे सब्सक्राइब ब्लू टिक पॉलिसी को

नहीं रहेगा ब्लू टिक आपके अकाउंट पर

आज एक अप्रेल ट्विटर सभी यूजर्स के अकाउंट से लेगेसी चेकमार्क को हटा लेगा इसे लेकर कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा की आज से उन्हीं के अकाउंट  पर ब्लू टिक टिका रहेगा जो इसके लिए शुल्क का भुगतान करेगा बता दें अगर आपका अकाउंट भी लेगेसी अकाउंट है, तो उसे बरकरार रखने के लिए नई पॉलिसी यानी सब्स्क्रिप्शन पॉलिसी को सब्सक्राइब कर लें एक इसी रास्ते से आप अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बरकरार रख सकते है।

नई पॉलिसी के साथ मिलेगी नई सुविधा

यदी आप ब्लू टिक पॉलिसी को सब्स्क्राइब करते है तो आपको कई ऑप्शन कंपनी ऑफर करने वाली है। जिसमें ट्वीट एडिट ऑप्शन, नो वर्ड्स लिमीट जैसे सुविधा का लाभ उठा पाएंगे लेकिन इस बदली हुई पॉलिसी और मस्क के बदले मिजाज से यूजर्स काफी परेशान है। इसी के चलते उन्हीं के ऐप पर लोग मीम्स के जरिए अपनी बात आगे रख रहे है। हालांकी सब्सक्राइब पॉलिसी को लेकर के कंपनी ने ट्वीट शेयर कर जानाकारी दी है एक नजर आप भी इस ट्वीट पर डालिए

क्या है लेगेसी ब्लू टैकमार्क

ट्विटर के नए मालिक के आने से पहले ट्विटर ब्लू टिक के लिए अपने यूजर्स से किसी भी तरीके का शुल्क नहीं लेता था। वहीं जैसे ही मालिक बदला वैसे ही ऐप का अंदाज भी बदलता जा रहा है। ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूंकी मस्क के आने से काफी बड़े बदलाव देखने को मिले है। जिसमें ब्लू चैकमार्क सब्स्क्रिप्शन पॉलिसी का भी अक्सर जिक्र होते हुए आ रहा है। इस से पहले ब्लू टिक सिर्फ उन्ही के अकाउंट पर होता था जो बड़ी हस्तियां होती थी। जैसे पत्रकार, नेता, अभिनेताओं के अकाउंट्स पर लेकिन इस नई प़ॉलिसी के तहत अब कोई भी यूजर्स पैसे देकर के पॉलिसी को सब्सक्राइब कर अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बरकरार रख सकता है।

Exit mobile version