Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Weather Apps: किसने लॉन्च किए दो नए ऐप, मौसम की सटीक जानकारी अब मोबाइल पर, खेती और शोध को मिलेगा फायदा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों और वैज्ञानिकों के लिए दो नए ऐप लॉन्च किए हैं। इनसे मौसम की सटीक जानकारी, खेती से जुड़ी सलाह और शोध आधारित पूर्वानुमान सीधे और आसान भाषा में मिलेंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 17, 2026
in टेक्नोलॉजी, लखनऊ
weather app for indian farmers today
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Launch of New Weather Apps: किसानों और कृषि से जुड़े लोगों के लिए मौसम की सही जानकारी बहुत जरूरी होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दो नए डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। इन ऐप्स की मदद से अब किसान अपनी लोकेशन के अनुसार मौसम का हाल जान सकेंगे और खेती से जुड़ी जरूरी सावधानियों की जानकारी भी उन्हें सीधे मोबाइल पर मिलेगी।

पहला ऐप खास तौर पर किसानों के लिए बनाया गया है। इस ऐप के जरिए किसान यह देख सकेंगे कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। बारिश होगी या नहीं, तापमान कितना रहेगा, हवा की रफ्तार कैसी होगी, इन सभी सवालों के जवाब उन्हें एक ही जगह मिल जाएंगे। इसके साथ ही खेती में कौन सा काम कब करना है, फसल की देखभाल कैसे करनी है और मौसम से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है, इसका भी आसान भाषा में परामर्श दिया जाएगा।

RELATED POSTS

No Content Available

संकल्प ऐप क्या है और किसके लिए है

दूसरा ऐप ‘संकल्प’ नाम से लॉन्च किया गया है। संकल्प का पूरा नाम है सिस्टेमैटिक एग्रोमेटेरोलॉजिकल एनालिटिक्स नॉलेज एंड एडवाइजरी एनेबल्ड प्लेटफार्म। यह ऐप खास तौर पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर वैज्ञानिक अपने शोध, अध्ययन और मौसम से जुड़े नए अपडेट अपलोड करेंगे।

इन शोध और आंकड़ों के आधार पर ‘कल्प’ प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों के लिए मौसम का पूर्वानुमान और खेती से जुड़े सुझाव तैयार किए जाएंगे। यानी वैज्ञानिकों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचेगी, जिससे खेती को और ज्यादा सुरक्षित और लाभकारी बनाया जा सकेगा।

मौसम केंद्र लखनऊ आम लोगों के लिए खोला गया

इस खास मौके पर भारत मौसम विज्ञान विभाग का प्रादेशिक मुख्यालय, मौसम केंद्र लखनऊ, आम जनता और शैक्षणिक संस्थानों के लिए खोला गया। यहां लोगों को मौसम पूर्वानुमान में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी दिखाई गई। अधिकारियों और विभागीय विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम विभाग किस तरह अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सेवाएं देता है।

इस दौरान केंद्र प्रमुख की ओर से विभाग की हिंदी पत्रिका ‘क्षितिज’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। साथ ही प्रदेश के अलग-अलग उप कार्यालयों में कार्यरत कनिष्ठ वैज्ञानिकों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जीशान हाशमी (बमरौली-प्रयागराज), शैलेन्द्र कुमार सिंह (बहराइच) और अंकित जैन (अयोध्या) शामिल रहे।

Tags: agriculture advisory Indiafarmers weather updateIMD weather app
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
MIM Wins Key Seats Municipal 2026

Municipal Elections 2026: भाजपा की बढ़त के बीच AIMIM ने तोड़ा राजनीतिक मिथ दिखाया दमखम, 74 सीटें जीत महाराष्ट्र में दिखाई ताक़त

Indian Students Stranded in Iran

Iran crisis: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की घर वापसी की उम्मीद बढ़ी, क्लीयरेंस मिलते ही लौट सकता है छात्रों का पहला जत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist