Site icon News1India

INSTAGRAM: नोट्स फीचर में आया शानदार अपडेट, लिखने के साथ इस तरह रख पाएंगे अपनी बात

Instagram Notes Update

Instagram ने अपने यूजर्स के शानदार अपडेट पेश किया है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नोट्स फीचर को पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इस फीचर में अपडेट जोड़ा है। जिस से यूजर्स का एक्सपीरिएंस और भी शानदार होने वाला है। आइए जानते है इस नए अपडेट में क्या कुछ होगा नया

यहां पढ़े: WHATSAPP UPDATE: जल्द ही वॉयस मेसेज को सुनने के साथ-साथ पढ़ा भी जा सकेगा कैसे? पढ़िए डिटेल

New Feature On Note

कंपनी ने इस शानदार फीचर में म्यूजिक को जोड़ा है। अब तक यूजर सिर्फ नोट्स के जरिए अपनी बात को फॉलोवर्स और अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर कर पा रहे थे। इस शानदार अपडेट में अब यूजर इस नोट्स के साथ म्यूजिक को (Add) एड कर सकता है। इस फीचर घोषणा कंपनी ने एक पोस्ट में की है। बता दें फिलहाल इस अपडेटेड फीचर की टेस्टिंग कंपनी कर रही है। लेकिन इसे जल्द ही एप में रोलआउट किया जाएगा

 

कंपनी ने म्यूजिक को एड करने के इस फीचर को समय में सीमित किया है। यानी 24 घंटे तक ही आप नोट्स में अपने इस म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे इसे इस तरह समझा जा सकता है, कि अगर कोई गाना आप लूप में सुन रहे है। और उस गाने को आप स्टोरी पर लगा कर के दोस्तों को बताना चाहते है तो इसे आप नोट्स के जरिए लगा कर के बता सकते है। वहीं बता दें नोट्स फीचर की शुरूआत कंपनी ने पिछले वर्ष की थी। इस नोट्स में यूजर 60 वर्ड्स के साथ अपनी बात फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते है।

यहां पढ़े: Smartphone Under 10k: इस कीमत में ये शानदार स्मार्टफोन है शामिल, देखें स्मार्टफोन की लिस्ट,जानें फीचर्स

ऐसे करे फीचर का इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें की ये फीचर मैसेज बॉक्स के ठीक ऊपर बाई ओर दिखाई देता है। आप भी इंस्ट्राग्राम पर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। नोट्स वाले इस शानदार फीचर का इस्तेमाल काफी यूजर्स इस वक्त कर रहें है। आगामी फीचर के ADD होते ही यूजर्स का एक्स्पीरिएंस और भी शानदार होने वाला है।

Exit mobile version