iPhone में अब डाउनलोड कर सकेंगे पोर्न ऐप, जानिए कैसे करें फ्री में इस्तेमाल

iPhone और iPad पर पहली बार पोर्न ऐप *Hot Tub* लॉन्च हुआ है, जिसे यूरोपीय संघ के नए नियमों के तहत डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यह ऐप Apple के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, बल्कि AltStore से डाउनलोड होगा।

iphone porn app

Porn Apps on iPhone: लंबे समय से iPhone यूजर्स को ऐप स्टोर पर पोर्न ऐप्स उपलब्ध नहीं थे, लेकिन यूरोपीय संघ के नए नियमों के कारण अब पहली बार iPhone और iPad में Hot Tub नामक पोर्न ऐप लॉन्च हुआ है। यह ऐप iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक नई पहल है, जो उन्हें फ्री में पोर्न वेबसाइट्स जैसे Pornhub, XVideos, XNXX और xHamster तक पहुंच प्रदान करता है। हालांकि, यह ऐप ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा। इसके डाउनलोड के लिए यूजर्स को AltStore नामक थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर का इस्तेमाल करना होगा। यूरोपीय संघ के Digital Markets Act (DMA) के तहत Apple को थर्ड-पार्टी ऐप्स की अनुमति देनी पड़ी।

Apple को क्यों करना पड़ा थर्ड-पार्टी ऐप्स की अनुमति?

Apple का iOS इकोसिस्टम हमेशा से बंद रहा है, ताकि केवल ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड किए जा सकें। लेकिन यूरोपीय संघ के Digital Markets Act (DMA) ने Apple को मजबूर कर दिया कि वह थर्ड-पार्टी ऐप्स को अनुमति दे। इसके बाद से यूरोप में Apple के iPhones पर पोर्न ऐप्स तक की पहुंच मिल गई है। अब iPhone में थर्ड-पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करना संभव हो गया है, जिसमें पोर्न ऐप्स भी शामिल हैं।

Hot Tub ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

Hot Tub Porn Apps ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसे डाउनलोड करने के लिए AltStore नामक ऐप की आवश्यकता होगी, जिसे यूरोपीय संघ के नियमों के तहत मंजूरी मिली है। AltStore इंस्टॉल करने के बाद, यूजर्स वहां से Hot Tub ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप मुख्यत: यूरोप में उपलब्ध है और Apple की सख्ती के बावजूद थर्ड-पार्टी ऐप्स को चलाने की सुविधा मिल रही है।

 क्या है कंपनी की राय?

Apple ने इस बदलाव को लेकर असंतोष जताया है। कंपनी का कहना है कि पोर्न ऐप्स की अनुमति देना यूजर एक्सपीरियंस के लिए सही नहीं है और इससे बच्चों और किशोरों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है। Apple का उद्देश्य हमेशा सुरक्षित ऐप इकोसिस्टम प्रदान करना रहा है, जिसमें यूजर डेटा की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है। लेकिन यूरोपीय संघ के नए नियमों के कारण Apple को इस बदलाव को स्वीकार करना पड़ा है।

क्या भारत में भी होगा Hot Tub ऐप?

फिलहाल, Hot Tub ऐप केवल यूरोप में उपलब्ध है। भारत में इस Porn Apps की उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं है, क्योंकि यूरोपीय संघ जैसे नियम भारत में लागू नहीं होते। इसके अलावा, भारत में iPhone पर थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी जाती है।

iPhone में थर्ड-पार्टी ऐप्स के आने से क्या बदलेगा?

यहां पढ़ें: Pornography in India: भारत में बढ़ता पोर्नोग्राफी का प्रभाव, क्या सरकार को नहीं कोई चिंता?
Exit mobile version