Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत में लॉच होने जा रहा है iQOO का 5G Smartphone, जानें क्या है

भारत में लॉच होने जा रहा है iQOO का 5G Smartphone, जानें क्या है ख़ासियत

भारत में 5जी की घोषणा होने के बाद से मार्केट में कई नए स्मार्टफोन लॉच किए गए हैं। इस समय सभी फोन 5जी सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO भी भारतीय टेक बाजार में अपना अच्छा प्रदर्शन देने की कोशिश में लगी हुई है।

लॉन्च होने के लिए तैयार

कंपनी एक के बाद एक बेहतरीन स्मार्टफोन को मार्केट में लॉच कर रही है। iQOO Neo 6 के बाद अब भारत में iQOO निओ 7 लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फोन को जल्द ही भारत में पेश किया जा रहा है।

20 अक्टूबर को होगा लॉच

भारत में iQOO अपना नया 5G स्मार्टफोन जल्द पेश कर रहा है। iQOO Neo7 को 20 अक्टूबर, 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक Weibo  हैंडल के जरिए दी है। आइए लॉन्च होने से पहले ही इसके बारे में जानते हैं।

Mediatek Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर

iQOO Neo 7 में Mediatek Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर है। फोन को 8GB तक रैम और स्टोरेज के 256GB तक है। भारत में iQOO Neo 7 को 30,000 से 35,000 रुपये में लॉन्च किया जा रहा है।

Sony IMX 766V का बैक कैमरा

iQOO Neo7 में 5000mAh की बैटरी है जो 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। मिनटों में ये फोन फुल चार्ज हो सकता है। अगर कैमरे की बात करें तो इसके बैक में कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 766V है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।

Exit mobile version