Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Jio True 5G sevices:जियो की 5 जी सर्विस पहुंची चारधाम

Jio True 5G sevices:जियो की 5 जी सर्विस पहुंची केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री, यमुनोत्री, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

जियो रिलायंस कंपनी ने चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को दी सौगात, 5 जी सर्विस किया आगाज अब चारधाम यात्रा करते समय सर्विस का उठा पाएंगे लाभ

Jio Reliance 5G SERVICE:

जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबर कंपनी ने अपने यूजर्स की सुविधा और एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए चारधाम-केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ मंदिर परिसर में  ट्रू 5 जी सर्विस को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। इस सर्विस के तहत चारधााम यात्रा पर गए यात्रियों को सर्विस का लाभ मिलने वाला है। साथ ही उनकी सुविधाएं और भी सुगम होने वाली है। इस पर मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस जियो की 5जी सर्विस का उद्घाटन किया। और   इस सर्विस के  उद्घाटन के मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ योगेंद्र सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और जियो के राज्य स्तरीय अधिकारी की भी मौजूदगी रही। उत्तराखंड वासियों को सर्विस मिलने के इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीै वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए देश को संबोधित किया है।

 

पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जियो ट्रू 5जी लॉन्च पर एक वीडियो संदेश में कहा कि “उत्तराखंड के चारधाम परिसर में रिलायंस जियो ने अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की है। चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही 5जी सेवाएं शुरु करने के लिए और राज्य के डिजिटल परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए मैं जियो को तह दिल से बधाई और धन्यवाद देता हूं।“

“इस सुविधा से प्रदेश के और देश के कई हिस्सों से आने वाले लाखों तीर्थयात्री हाई स्पीड डेटा नेटवर्क का लाभ उठा पाएंगे । चारधाम में सफल 5जी सेवाओं के प्रारंभ के साथ ही जियो न केवल मुख्य शहरों बल्कि राज्य के दूर-दराज के धार्मिक स्थलों पर भी 5जी सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है। इसी के साथ जियो के मजबूत डेटा नेटवर्क की ही मदद से चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, सर्विलांस और रियल टाइम बेसिस पर यात्रा की निगरानी की जा सकेगी।“

राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा पर उत्तराखंड के पहले भारतीय गांव – माणा तक रिलायंस जियो की मौजूदगी होती है। राज्य में  एकमात्र जियो हीऑपरेटर है, जिसका नेटवर्क सभी चारधामों में, केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भी उपलब्ध है।

 

 

Exit mobile version