Site icon News1India

Meta जल्द ही ला रहा है ट्विटर का प्रतिद्वन्द्वी, जल्द होगा नया ऐप लॉन्च

Instagram New App launching in hindi

भारत में इस समय काफी यूजर्स द्वारा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया जाता है। आप भई भली भाती जानते ही होंगे की इसका इस्तेमाल चैट से लेकर के फोटो और वीडियो शेयरिंग के लिए  किया जाता है। बाता दें अब कंपनी कुछ नया प्रयास करते हुए नए ऐप को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। अगर आप भी जान ना चाहते है कि किस तरह काम करने वाला है, तो आइए विस्तार से इसके बारें में जानते है।

कंपनी का ये ऐप ट्विटर की ऐप की तरह ही होने वाला है। बता दें की मार्केट में इस ऐप के लॉन्च होने से ट्विटर को सीधे टक्कर मिलने वाली है। इस ऐप की शुरूआत कंपनी जून महिने में करने की योजना बना रही है।

आगामी ऐप की जानकारी एक टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्वीट कर बताया कि मेटा अगले महीने ट्विटर जैसा ऐप लॉन्च कर सकती है। इस जानकारी को साझा करते हुए टिप्सटर ने एक फोटो को भी ट्वीट कर साझा किया है। जिसमे ऐप के इंटरफेस की हल्की झलक देखने को मिल रही है।

इस ऐप को लाने के पीछे कंपनी का मक्सद है कि यूजर्स स्टोरी और DMs के जरिए इंस्टा पर ज्यादा बातचीत करते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेटा ट्विटर जैसा ऐप ला रहा है जहां वे ट्विटर की तरह पोस्ट कर सकते हैं। इसी के साथ कंपनी इस ऐप को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें आगामी ऐप पर यूजर्स इंस्टाग्राम के फॉलोवर्स को भी ऐप पर Sync कर पाएंगे।

फिलहाल ऐप के नाम की जानकारी पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन इस पहले भी इस ऐप के बारें में काफी चर्चा सुन ने को मिली थी। जहां कंपनी द्वारा इस ऐप को लाने की बात कही गई है। इस ऐप में यूजर्स 500 कैरेक्टर्स तक की पोस्ट कर पाएंगे. साथ ही वीडियो, फोटो और लिंक भी पोस्ट में एड कर पाएंगे. फ़िलहाल कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स को मेटा ने ऐप पर जोड़ा है। लेकिन कुछ समय में इसे सभी के लिए रोलआउट किया जाने वाला है।

 

Exit mobile version