Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Privacy Risk: डेटा लेबलिंग से रिकॉर्ड हो रहे यूजर्स के निजी पल? Meta के AI ग्लासेस पर उठे प्राइवेसी के गंभीर सवाल

Meta के AI स्मार्ट चश्मों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो को इंसानों द्वारा देखने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार डेटा लेबलिंग के नाम पर यूजर्स के बेहद निजी पलों तक की फुटेज का रिव्यू किया जा रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 6, 2026
in टेक्नोलॉजी
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meta Ray-Ban Smart Glasses: तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से प्राइवेसी को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। हाल ही में Meta के AI स्मार्ट ग्लासेस को लेकर ऐसी ही एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि इन चश्मों से रिकॉर्ड हुए वीडियो को इंसानों द्वारा देखा जा रहा है।

दरअसल Meta ने Ray-Ban के साथ मिलकर ऐसे स्मार्ट चश्मे तैयार किए हैं जिनमें कैमरा और माइक्रोफोन लगा हुआ है। इनकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपने नजरिए से यानी फर्स्ट पर्सन पॉइंट ऑफ व्यू में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

लेकिन अब खबर आई है कि इन रिकॉर्डिंग्स का रिव्यू डेटा लेबलिंग के नाम पर किया जा रहा है। इससे लोगों की निजी जिंदगी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बेडरूम से बाथरूम तक फुटेज

स्वीडन के कुछ अखबारों में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या के नैरोबी में काम कर रहे कर्मचारी इन वीडियो क्लिप्स को देख रहे हैं। ये कर्मचारी Sama नाम की कंपनी के लिए डेटा एनोटेशन का काम करते हैं। रिपोर्ट में कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि उन्हें कई बार बेहद निजी वीडियो देखने पड़ते हैं। इन फुटेज में लोग कपड़े बदलते हुए, शौचालय का इस्तेमाल करते हुए और यहां तक कि बेहद निजी पलों में भी नजर आते हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि कई बार उन्हें लिविंग रूम से लेकर नग्न शरीरों तक की क्लिप्स देखनी पड़ती हैं। इतना ही नहीं, कई बार वीडियो में लोगों की बैंक से जुड़ी जानकारी भी दिख जाती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को यह काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। अगर वे सवाल पूछते हैं तो उन्हें नौकरी से निकालने की चेतावनी दी जाती है।

प्राइवेसी पॉलिसी में क्या लिखा

Meta का कहना है कि उसके स्मार्ट चश्मे यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। लेकिन कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी कुछ और ही इशारा करती है। Meta की पॉलिसी में लिखा है कि AI के साथ हुई बातचीत या रिकॉर्ड की गई फुटेज का रिव्यू ऑटोमेटेड सिस्टम या इंसानों द्वारा भी किया जा सकता है। कंपनी यूजर्स को यह सलाह भी देती है कि वे AI के साथ ऐसी कोई जानकारी साझा न करें जिसे वे निजी रखना चाहते हों। इन स्मार्ट चश्मों में “Hey Meta” कहने पर सिस्टम एक्टिव हो जाता है और वीडियो रिकॉर्डिंग या कॉल शुरू हो सकती है। यही वजह है कि अब लोग इस तकनीक को लेकर ज्यादा सतर्क होने लगे हैं।

बिक्री बढ़ी, चिंता भी बढ़ी

पिछले कुछ सालों में Meta के स्मार्ट चश्मों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। EssilorLuxottica के साथ मिलकर बनाए गए इन चश्मों की साल 2025 में करीब 70 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इससे पहले 2023 और 2024 में मिलाकर लगभग 20 लाख यूनिट्स ही बिक पाई थीं। बिक्री बढ़ने के साथ-साथ अब प्राइवेसी को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे स्मार्ट डिवाइस के लिए कड़े नियम बनाए जाने चाहिए, ताकि लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।

Tags: Meta AI PrivacySmart Glasses Security
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Iran US War Prediction: चीन के “नास्त्रेदमस” की ईरान U S युद्ध की भविष्यवाणी वायरल, तीन में दो पहले ही हो चुकीं सच, अब तीसरी पर दुनिया की नजर

Iran US War Prediction: चीन के “नास्त्रेदमस” की ईरान U S युद्ध की भविष्यवाणी वायरल, तीन में दो पहले ही हो चुकीं सच, अब तीसरी पर दुनिया की नजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist