Site icon News1India

Telecom News: अगर आप भी करते हैं 2 सिम कार्ड का इस्तेमाल तो आपको मिल सकते हैं ये फायदे

Telecom News:  टेलीकॉम सेक्टर में ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम और बदलाव प्रस्तावित किए हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।अक्सर लोग एक सिम का इस्तेमाल इंटरनेट के लिए और दूसरी सिम सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए करते हैं। लेकिन उन्हें बंडल पैक के साथ महंगा रिचार्ज कराना पड़ता है। ट्राई ने Voice + SMS पैक लाने का सुझाव दिया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ते रिचार्ज का विकल्प चुन सकेंगे

2G यूजर्स के लिए बड़ी राहत

भारत में अभी भी करीब 30 करोड़ लोग 2G सेवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है, और वे केवल कॉल और मैसेज पर निर्भर रहते हैं। नए नियम खासतौर से इन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

सिम कार्ड के लिए नए नियम

सिम कार्ड बेचने वालों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

अब हर सिम कार्ड विक्रेता को टेलीकॉम कंपनियों के साथ रजिस्टर करना होगा। आधार, पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के साथ पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया

नया सिम खरीदने या प्लान बदलने के लिए ई-केवाईसी (डिजिटल केवाईसी) अनिवार्य होगी।

थोक में सिम की बिक्री पर रोक

थोक में सिम कार्ड बेचना अब पूरी तरह प्रतिबंधित है। व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत केवाईसी जरूरी होगी।

सिम कार्ड की सीमा

कोई भी व्यक्ति अधिकतम 9 सिम कार्ड (जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में 6) ही रख सकता है।

फर्जी सिम कार्ड और धोखाधड़ी पर रोक

नए नियमों से डिजिटल धोखाधड़ी और फर्जी सिम कार्ड का दुरुपयोग रोका जा सकेगा।

30 दिन तक सिम का उपयोग न करने पर आउटगोइंग सेवाएं बंद हो जाएंगी।

45 दिन तक निष्क्रिय रहने पर इनकमिंग सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।

ग्राहकों की जेब पर असर

Voice + SMS पैक आने से दो सिम कार्ड उपयोगकर्ता महंगे डेटा पैक के बजाय सस्ते विकल्प चुन सकेंगे। इससे उनके खर्च में कमी आएगी और टेलीकॉम कंपनियों की सेवाएं भी बेहतर होंगी।

ट्राई की गाइडलाइंस

ट्राई जल्द ही इन बदलावों को लेकर औपचारिक दिशा निर्देश जारी करेगा, जिससे टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों के लिए बेहतर और सस्ती सेवाएं प्रदान कर सकें।

Exit mobile version