Nothing ने अपने Nothing OS 5.0 Open Beta को Phone (4a), Phone (3a) और Phone (3a) Pro यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट में यूजर इंटरफेस, पर्सनलाइजेशन, प्राइवेसी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इससे पहले Phone (3) और Phone (4a) Pro के लिए भी बीटा अपडेट जारी किया था।
Quick Settings और Notifications में बदलाव
Nothing OS 5.0 में Quick Settings और Notifications के अनुभव को बदला गया है। अब दोनों को अलग-अलग पैनल में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर्स को नोटिफिकेशन देखने और जरूरी सेटिंग्स तक पहुंचने में ज्यादा सुविधा मिल सकती है।
नए Clock Styles और Widgets
नए सॉफ्टवेयर में कई नए Clock Styles और Widgets जोड़े गए हैं। इनके जरिए यूजर्स होम स्क्रीन को अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा कस्टमाइज कर सकेंगे। डिजाइन के अलावा अपडेट में Android 17 से जुड़े कई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
iPhone पर भी फाइल शेयरिंग का विकल्प
Nothing OS 5.0 में Quick Share को भी बेहतर किया गया है। इसके जरिए Android डिवाइस के अलावा iPhone यूजर्स के साथ फाइल शेयर करने का विकल्प दिया गया है। iPhone पर फाइल भेजने के लिए QR कोड आधारित तरीका भी उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा 3D Emoji, बेहतर Screen Recording, Dark Theme में सुधार और Redesigned Recents Screen जैसे बदलाव भी मिलेंगे।
Privacy और AI फीचर्स पर फोकस
अपडेट में Privacy से जुड़े संकेतों को भी बेहतर किया गया है। Camera, Microphone और Location के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी मिलेगी। App Permissions को मैनेज करना भी आसान बनाया गया है।
Nothing ने AI से जुड़े फीचर्स को भी सॉफ्टवेयर में ज्यादा जगह दी है, ताकि रोजमर्रा के कुछ कामों को आसान बनाया जा सके।
कैसे इंस्टॉल करें Nothing OS 5.0 Beta?
Open Beta में शामिल होने के लिए फोन में लेटेस्ट Stable Nothing OS वर्जन होना जरूरी है। इसके बाद Nothing Beta Hub V2.0 APK इंस्टॉल करना होगा। फिर Settings > System > Nothing Beta Hub में जाकर Check Version और Join Beta पर टैप करना होगा। Beta उपलब्ध होने पर Go to Update का विकल्प दिखाई देगा।
Beta इंस्टॉल करने से पहले रखें ध्यान
यह अभी Open Beta वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ बग या अन्य तकनीकी समस्याएं मिल सकती हैं। Nothing ने बीटा इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी है। कंपनी के अनुसार Stable Nothing OS 5.0 अपडेट Phone (4a), Phone (4a) Pro, Phone (3a) और Phone (3a) Pro के लिए नवंबर की शुरुआत में आने की टाइमलाइन दी गई है।

