Site icon News1India

Nothing Phone 3, नाम है कुछ नहीं, पर इसमें है बहुत कुछ,यह फोन नहीं बवाल है फीचर इसके कमाल है

Nothing Phone 3 Launch, Features and Price in India,Nothing कंपनी ने आखिरकार साफ कर दिया है कि उसका अगला स्मार्टफोन Nothing Phone (3) जुलाई में लॉन्च होने वाला है। हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़े जरूरी अपडेट्स शेयर कर रही है।

इस बार कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी पहले से काफी बेहतर होगा। आइए जानते हैं इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से।

डिजाइन में बड़ा बदलाव: खत्म हुआ Glyph लाइट फीचर

Nothing Phone (1) और (2) की सबसे खास बात थी उनका Glyph इंटरफेस, यानी बैक पैनल पर LED लाइट्स जो नोटिफिकेशन और चार्जिंग स्टेटस दिखाती थीं। लेकिन इस बार Phone (3) में कंपनी ने इस LED लाइट सिस्टम को पूरी तरह हटा दिया है। इसके बदले में अब एक बिल्कुल नया डिजाइन देखने को मिलेगा। हाल ही में शेयर की गई इमेज में फोन के पीछे एक रोटेटिंग व्हील जैसा हिस्सा दिखा है। साथ ही बैक पैनल पर डुअल-टोन फिनिश दिखाई दी है, जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम लगेगा।

दमदार स्पेसिफिकेशन और नई टेक्नोलॉजी

Nothing के को-फाउंडर Carl Pei ने कहा है कि इस बार फोन में “बेहतर परफॉर्मेंस”, “स्मार्ट सॉफ्टवेयर सुधार” और “हाई क्वालिटी मटेरियल” का इस्तेमाल किया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है, जो आज के सबसे तेज प्रोसेसरों में से एक है। इसके साथ इसमें 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 50W फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत में बड़ा उछाल

Carl Pei ने इस बार कीमत को लेकर भी एक संकेत दिया है। उनके अनुसार, Nothing Phone (3) की कीमत करीब £800 (लगभग ₹92,000) हो सकती है। हालांकि भारत में इसकी कीमत थोड़ी कम होकर ₹60,000 से ₹70,000 के बीच हो सकती है। यह पिछले मॉडल Phone (2) की शुरुआती कीमत ₹44,999 से काफी ज्यादा है। ऐसे में जो लोग इस फोन को एक बजट फ्लैगशिप मान रहे थे, उन्हें थोड़ा झटका लग सकता है।

Exit mobile version