Site icon News1India

NPCI ने किया नया सर्कुलर जारी, 31 दिसंबर से सभी UPI हो जाएगें बंद, जानें क्यों ?

UPI

भारत में लाखों करोड़ों लोगों आज यूपीआई (UPI) को यूज कर रहे है जिसके चलते लोगों की जिदंगी आसान हो गई है। इसी दौरान NPCI ने एक बड़ी घोषणा कर दी है, अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि NCPI ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा है कि UPI अकाउंट को 31 दिसंबर के बाद बंद कर दिया जाएगा। यह सर्कुलर उन लोगों के लिए है जिन्होंने एक साल तक यूपीआई का यूज नहीं किया है।

UPI को लेकर NPCI का नया नियम

इंडिया में फ्रॉड के केस लगातर बढ़ते जा रहे है ऐसे में फ्रॉड को रोकना काफी मुश्किल हो गया है। आधे से ज्यादा फ्रॉड तो यूपीआई द्वारा हो रहे है, जिसमें लोगों के बैंक से पैसे निकाल रहे हैं। इस फ्रॉड को कम करने के लिए NPCI यानि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यह फैसला लिया। इस फैसले में कहा है कि 31 दिसंबर से पहले अगर किसी ने एक साल तक यूपीआई को यूज नहीं किया हो तो उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। इस फैसले का मेन कारण यह है कि कुछ लोग पुराने नंबर को बंद कर देते हैं पर उस नंबर से चल रहे यूपीआई को बंद करना भूल जाते है। ऐसे में फ्रॉड करने वाले इसका फायदा उठा लेते है और पैसों का लेनदेन शुरु कर देते है। जिस वजह से NPCI ने यह बड़ा फैसला लिया है।

NPCI कौन हैं ?

NPCI भारत की गैर-लाभकारी संगठन है जिसकी फुल फॉर्म नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया है। इस संगठन का काम जितने भी यूपीआई ऐप है जैसे फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम व आदि पर नियंत्रण करना है। सभी यूपीआई NPCI के अंदर काम करते हैं। यूपीआई से जो भी लेनदेन होता है वह सब NPCI संगठन द्वारा होता है। वहीं अगर यूपीआई द्वारा कोई फ्रॉड हुआ है तो यह फ्रॉड भी NPCI के अंतर्गत ही आता है।

यह भी पढ़े:-Smartphone Hacker; यहां जानें आपके स्मार्टफोन का माइक्रोफोन हैक है या नहीं, वरना हो सकते है एक बड़े फ्रॉड का शिकार

Exit mobile version