Pebble smartwatch: दमदार फीचर्स और कम दाम, मार्केट में लॉन्च, Cosmos Nova Smartwatch, जानिए डीटेल

COSMOS NOVA SMARTWATCH

पेबल कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी एक और शानदार स्मार्टव़च को मार्कट में लॉन्च किया है।  कंपनी ने इस वॉच को COSMOS NOVA SMARTWATCH के नाम से इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आइए विस्तार से जानते है इस शानदार वॉच के बारें में

COSMOS NOVA SMARTWATCH PRICE IN HINDI

इस स्मार्टवॉच को मात्र 2299 रूपये की कीमत में मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट Pebblecart.com  के जरिए इसकी खरीदी कर पाएंगे कंपनी ने इसे इन्ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है। कई लोगों को अलग कलर ऑप्शन को देखने के बाद ही वॉच खरीदी करने का शौक होता है। इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने जेट ब्लैक, ओशन ब्लू, आइवरी गोल्ड, फ़ॉरेस्ट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन देखने को मिलते है।

COSMOS NOVA SMARTWATCH SPECOFICATIONS

इसमें मिलने वाली खूबियों की बात की जाए तो बता दें वॉच एआई वॉयस असिस्टेंट के साथ इसे मार्केट में लाया गया है। वहीं अगर आपके पास एप्पल का डिवाइस है तब भी आप इस वॉच को कनेक्ट कर पाएंगे यानी एंड्राइड और IOS डिवाइस में कनेक्ट होने में सक्षम है। कई फीचर्स के साथ वॉच में हेल्थ फीचर्स जैसे स्वास्थ्य ट्रैकर के साथ एसपीओ2, नींद, तनाव और हृदय गति मॉनिटर को जोड़ा है। स्पोर्ट्स प्रेमी का ध्यान रखते हुए 125 से अधिक स्पोर्ट्स मोड पेश किए गए है। IP67 रेटिंग के साथ खरीदी का मौका मिलेगा इस रेटिंग के साथ ग्राहक धूल से सुरक्षित रखने में मदद कर पाएगा वहीं एक मीटर तक पानी में डूबने तक वाटरप्रूफ भी है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसका इस्तेमाल 7 दिनों तक किया जा सकता है। लेकिन ये सिर्फ बिना ब्लू टूथ कॉलिंग के लिए है। ब्लू-टूथ कॉलिंग के साथ आप इस वॉच का इस्तेमाल 3 दिन तक कर पाएंगे

Exit mobile version