Site icon News1India

टेक्नोलॉजी की दुनिया में मचाएगा धमाल……हुआवेई के Mate XT Ultimate को टक्कर देने आ रहा Samsung का ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung : सैमसंग जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जो तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस डिवाइस पर लंबे समय से काम कर रही थी, और हाल ही में इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। पिछले महीने, हुआवेई ने दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate XT Ultimate लॉन्च किया था, जिसने लोगों को चौंका दिया। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन हुआवेई के इस फोन से कुछ मायनों में अलग होगा, जैसा कि इसके पेटेंट से पता चला है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Samsung मचाएगा धमाल

सैमसंग ने 2021 में इस फोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया था, जिसे 5 नवंबर 2024 को मंजूरी मिली। यह स्मार्टफोन फ्लेक्सिबल फॉर्म फैक्टर पर आधारित होगा। पेटेंट से मिली जानकारी के अनुसार, फोन के तीनों डिस्प्ले क्षेत्र को डिफाइन किया गया है। जब फोन तीन बार फोल्ड किया जाएगा, तो उसका ऊपरी भाग स्टैटिक डिस्प्ले के रूप में काम करेगा, जबकि फोल्ड होने वाली दोनों स्क्रीन उस स्थिति में काम नहीं करेंगी। जैसे ही फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, दोनों स्क्रीन मिलकर एक बड़ी स्क्रीन में बदल जाएंगी। और जब सभी तीन फोल्ड खुले होंगे, तो यह फोन एक टैबलेट की तरह काम करेगा। इसके डिजाइन में दो हिंज होंगे, जो स्क्रीन को फोल्ड करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें : प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी, RO-ARO परीक्षा एक दिन में कराने की मांग पर अड़े

फोन में Galaxy S-Pen का भी सपोर्ट मिलेगा

सैमसंग के इस फोन में Galaxy S-Pen का भी सपोर्ट मिलेगा, और इसमें मल्टीपल इनपुट मोड होंगे, जिससे उपयोगकर्ता मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। हालांकि, इस फोन के डिस्प्ले आकार या प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

हुआवेई Mate XT Ultimate के डिजाइन की तरह सैमसंग का फोन भी तीन फोल्ड होने वाला होगा, और इसका फर्म फैक्टर भी हुआवेई के फोन जैसा हो सकता है। हुआवेई के फोन में 6.40 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 10.2 इंच का फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है, जो LTPO OLED पैनल से बना है। संभावना है कि सैमसंग के फोन में भी इसी तरह का डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है।

Exit mobile version